फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   ओवरलोड से टूट गए तार, घंटों गुल रही बिजली

ओवरलोड से टूट गए तार, घंटों गुल रही बिजली

Sun, 20 Jan 2019 04:29 PM IST
Prashant Singh अमर उजाला पीलीभीत
अमर उजाला पीलीभीत Published by: Prashant Singh Updated Sun, 20 Jan 2019 04:29 PM IST
विज्ञापन
ओवरलोड से टूट गए तार, घंटों गुल रही बिजली
पीलीभीत। ओवरलोड के चलते सुनगढ़ी थाने के पास बिजली की हाईटेंशन लाइन का तार टूट गया। इसके बाद आसपास के इलाकों में बिजली संकट गहरा गया। रातभर बिना बिजली के लोग परेशान होते रहे। दूसरे दिन रविवार को पावर कॉरपोरेशन के अफसरों ने टीम भेजकर सुधार कराया, तब जाकर सप्लाई शुरू हो सकी। वहीं अन्य इलाकों में भी बिजली की आंख मिचौली से लोग परेशान हुए।
विज्ञापन

पावर कॉरपोरेशन के अधिकारी भले बंदोबस्त को बेहतर बताने का दावा करते रहे, लेकिन अघोषित कटौती की मार जारी है। कभी फॉल्ट के नाम पर तो कभी संसाधनों में आने वाली खराबी वजह बनी हुई है। शनिवार रात सुनगढ़ी थाने के पास पावर कॉरपोरेशन की हाईटेंशन लाइन का तार टूट गया। इसके बाद गुल हुई बिजली पूरी रात सुचारु नहीं की जा सकी। नई बस्ती, काला मंदिर, बजरिया समेत आसपास के कई इलाकों में बिजली संकट गहराया रहा। रात होने के कारण कोई विभागीय टीम मौके पर सुधार के लिए नहीं पहुंची। रविवार सुबह इसको ठीक कराने के बाद सप्लाई सुचारु की गई। इसके अलावा मोहल्ला आसफजान, साहूकारा, लाल रोड, डोरीलाल, मोहतसिम खां में भी पिछले कुछ दिनों से बिजली की आंख मिचौली जारी है। सुबह और रात को बार-बार बिजली गुल होने से लोगों को खासा दिक्कत हो रही है। एसडीओ रनवीर सिंह ने बताया कि ओवरलोड के चलते सुनगढ़ी के पास तार टूट गए थे। जिसके चलते खराबी रही है। रविवार सुबह टीम भेजकर इसका सुधार करा सप्लाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed