{"_id":"5c1d18ddbdec2257124920b0","slug":"101545410781-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएलएड परीक्षा के अंतिम दिन 45 परीक्षार्थी रहे गैरहाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएलएड परीक्षा के अंतिम दिन 45 परीक्षार्थी रहे गैरहाजिर
Fri, 21 Dec 2018 10:16 PM IST
zaidi saba
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
Published by: zaidi saba
Updated Fri, 21 Dec 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
exam
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के पांच परीक्षा केंद्रों पर 3042 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (एनआईओएस) की डीएलएड थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा के अंतिम दिन जिले के पांचों परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा संपन्न हुई। शुक्रवार को परीक्षा केंद्रों पर 3042 परीक्षार्थियों ने दी, जबकि 45 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे।
डीएलएड परीक्षा को लेकर शहर के ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज, चिरौंजीलाल वीरेंद्रपाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, गुरुनानक इंटर कॉलेज पूरनपुर, एसआरएम इंटर कॉलेज बीसलपुर और एसवीएम इंटर कॉलेज बीसलपुर को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इधर, परीक्षा के दूसरे दिन शुक्रवार को सभी पांचों परीक्षा केंद्रों पर दोपहर दो बजे से पांच बजे तक परीक्षा हुई। ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डीसी गंगवार ने बताया कि परीक्षा केंद्र पर शुक्रवार को पंजीकृत 614 के सापेक्ष 602 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। यहां 12 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। चिरौंजीलाल वीरेंद्रपाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर पंजीकृत 615 के सापेक्ष 608 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। प्रधानाचार्य सुभाष चंद्र सिसौदिया ने बताया कि शुक्रवार को सात परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। इधर नोडल अधिकारी/एआर कोऑपरेटिव राजेश कुमार ने ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज का निरीक्षण कर परीक्षा का जायजा लिया। वहीं जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के सचल दलों ने भी परीक्षा केंद्रों पर छापामारी की।
पूरनपुर। गुरुनानक इंटर कॉलेज में चल रही डीएलएड परीक्षा के तहत शुक्रवार को समुदाय एवं प्रारंभिक शिक्षा का पेपर हुआ। प्रधानाचार्य रामप्रसाद सरोज ने बताया कि पंजीकृत 621 परीक्षार्थियों में 613 ने परीक्षा दी। आठ परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे।
विज्ञापन
बीसलपुर। एसआरएम इंटर कालेज के प्रधानाचार्य रामप्रताप गंगवार ने बताया कि परीक्षा केंद्र पर शुक्रवार को 613 के विपरीत 604 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। नौ परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। एसवीएम इंटर कालेज के प्रधानाचार्य डॉ. रविशरण चौहान ने बताया कि शुक्रवार को 624 के सापेक्ष 615 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। जबकि नौ परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।