{"_id":"5bbf9613bdec22503751a14d","slug":"101539282451-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली के कनेक्शन तो दिए, खंभे भी लगवा दो साहब!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली के कनेक्शन तो दिए, खंभे भी लगवा दो साहब!
Updated Thu, 11 Oct 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
11पीबटीपी-12 से 16 तक
बिजली के कनेक्शन तो दिए खंभे लगाना भूल गया विभाग
नौगवां पकड़िया के लाइन पार गुरुद्वारा रोड का हाल, बांस के सहारे लटके है विद्युत तार
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। विद्युत विभाग की अनदेखी के कारण मौत बनकर झूल रही बिजली लाइनों के गिरने व इनकी चपेट में आने से होने वाली घटनाओं के बाद भी जिम्मेदार आंखे मूंदे बैठे हैं। कुछ ऐसा ही हाल नौगवां पकड़िया के लाइन पार गुरुद्वारा रोड पर देखने को मिला। वहां बिजली कनेक्शन लगातार किए जा रहे हैं लेकिन खंभे लगवाने की सुध लेना अफसर भूल गए हैं। लकड़ी के बांस के सहारे विद्युत लाइनें मौत बनकर मंडरा रही है। राहगीरों के साथ यहां रहने वाले लोगों की जान पर हर दम खतरा मंडरा रहा है। अफसर से लेकर जनप्रतिनिधि भी स्थानीय लोगों को समस्या से निजात नहीं दिला पा रहे।
शहर से सटे नौगवां लाइनपार गुरुद्वारा से लेकर करीब 500 मीटर तक बिजली का एक भी खंभा नहीं लगा है। यह समस्या करीब सात माह से बनी हुई है। विद्युत विभाग की ओर से करीब तीस कनेक्शन करने के साथ ही उपभोक्ताओं को नए कनेक्शन देने का काम जोरों से क्षेत्र में चल रहा है लेकिन बिजली लाइनों के सपोर्ट के लिए खंभे लगाना विभाग मुनासिब नहीं समझ रहा। बांस पर लटके बिजली के तार में दौड़ रहा करंट मौत बनकर झूल रहा हैं। हल्की हवा चलने पर तार आपस में टकराते हैं तो आसपास के लोग सहम जाते हैं। तार इतने नीचे है कि कोई भी आसानी से खड़ा होकर इनको छू सकता है। बीते दिनों रोड से निकलते वक्त ट्रक में उलझकर तार टूट गए थे, जिसके बाद स्थानीय लोगों को चंदा कर व्यवस्था दुरुस्त करानी पड़ी थी।
0000
11पीबटीपी-13
गुरुद्वारा के बाबा चमन सिंह ने कहा कि खंभे लगवाने के लिए लगातार अवगत कराया जा रहा है। 1500 रुपये भी एक कर्मचारी खंभे लगवाने के नाम पर ले गया, लेकिन स्थिति जस की तस है। तार टूटकर गिरने से कभी भी बड़ी घटना हो सकती है।
विज्ञापन
0000
11पीबटीपी-14
इकबाल सिंह ने कहा कि विद्युत विभाग के अफसरों की लापरवाही के कारण कभी भी बड़ी घटना घट सकती है। लकड़ी के बांस पर मौत बनकर झूल रहे तार कभी भी गिर सकते हैं । गली से निकलते वक्त डर सताता रहता है।
0000
11पीबटीपी-15
ठाकुर प्रसाद यादव ने कहा कि विद्युत विभाग को किसी की जान की परवाह नहीं है। कनेक्शन होने के बाद नियमित तरीके से बिजली का भुगतान किया जा रहा है, खंभे लगने के बाद काफी हद तक लोगों को राहत मिल जाएगी।
0000
11पीबटीपी-16
अमर गुप्ता ने बताया कि खंभे लगवाने के लिए अफसरों के पास कई बार चक्कर लगाए, हर बार आश्वासन देकर टरका दिया जाता है। कोई भी छोटी बड़ी घटना होने पर विद्युत अफसरों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।