फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   बागपत के खिलाड़ियों ने आगरा में पदक जीते

बागपत के खिलाड़ियों ने आगरा में पदक जीते

Fri, 21 Sep 2018 01:13 AM IST
Updated Fri, 21 Sep 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
बागपत के खिलाड़ियों ने आगरा में पदक जीते
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

आगरा ताइक्वांडो संघ के तत्वावधान एवं उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो संघ के सानिध्य में आगरा स्थित जोन मिल्टन पब्लिक स्कूल में हुई ताइक्वांडो प्रतियोगिता में बागपत के खिलाड़ियों ने पदक जीतकर खेकड़ा नगर एवं जनपद का नाम रोशन किया। वापस लौटने पर मेधावी खिलाड़ियों का स्वागत किया।
आगरा ताइक्वांडो संघ के तत्वावधान एवं उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो संघ के सानिध्य में आगरा स्थित जोन मिल्टन पब्लिक स्कूल में दो से चार सितंबर तक 36वीं सब जूनियर चतुर्थ कैडिट, 38वीं जूनियर एवं 37 वीं सीनियर राज्य अधिकारिक ताइक्वांडो प्रतियोगिता चली। इसमें उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से 1072 खिलाड़ियों ने प्रतिभा दिखाई। संघ सचिव सचिन शर्मा ने बताया बागपत ताइक्वांडो संघ के तत्वावधान में चालीस खिलाड़ियों ने भाग लिया। बृहस्पतिवार को संघ द्वारा पदक विजेताओं की सूची जिला संघ को जारी की।
विज्ञापन

सब जूनियर इक्कीस किलोग्राम भार वर्ग में सुहेब ने स्वर्ण पचास किलोग्राम भार वर्ग में इदांत ने रजत कैडेट के 44 किलोग्राम वर्ग में साईमा खोखर ने कांस्य पदक ओवर 65 किलोग्राम वर्ग में भिनव धामा ने रजत तथा जूनियर 68 किलोग्राम वर्ग में हर्ष राणा ने रजत पदक जीता। स्वर्ण पदक के आधार पर सुहैब का चयन उत्तर प्रदेश टीम व 36वी सब जूनियर राज्य अधिकारिक प्रतियोगिता के लिए हो गया। बृहस्पतिवार को मेधावी खिलाड़ियों का संघ सचिव सचिन शर्मा के आवास पर सम्मान किया। संघ अध्यक्ष सुभाष त्यागी ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया । इस दौरान सोनू यादव, सन्नी तोमर, धर्मेंद्र शर्मा, मनीष यादव, रवि शर्मा, विधि कुंडू, पूर्णिमा शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed