फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   पानी बर्बाद करने वालों पर रिपोर्ट कराएं प्रधान- डीडीओ

पानी बर्बाद करने वालों पर रिपोर्ट कराएं प्रधान- डीडीओ

Tue, 31 Jul 2018 01:12 AM IST
Updated Tue, 31 Jul 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
पानी बर्बाद करने वालों पर रिपोर्ट कराएं प्रधान- डीडीओ
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

डीडीओ ने ग्राम प्रधानों, सचिवों एवं आंगनबाड़ियों से स्वच्छ भारत अभियान के तहत गांवों को स्वच्छता सर्वेक्षण से पूर्व ही पूर्ण रूप से स्वच्छ बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा गांव प्रधान पानी की बर्बादी करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट कराए।

खेकड़ा खंड विकास कार्यालय में सोमवार को डीडीओ हूब लाल ने ग्राम प्रधानों, सचिवों एवं आंगनबाड़ियों की स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर बैठक ली। बैठक में उन्होंने कहा कि एक अगस्त से प्रदेश भर में स्वच्छता सर्वेक्षण चलाया जाएगा। इसमें लखनऊ से आई टीम स्वच्छता सर्वेक्षण का अवलोकन करेगी। गांव में शौचालयों, कूड़ा घर, नालियों आदि के आधार पर स्वच्छता अभियान का सर्वेक्षण करेगा। इन सभी बातों के सर्वेक्षण के आधार पर जनपद से 10 गांवों का चयन स्वच्छता सर्वेक्षण में किया जाएगा। चुने गांवों को राज्य सरकार द्वारा सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गांवों में स्वच्छता अभियान में सबसे बड़ी रुकावट सबमर्सेबिल से निकलने वाला पानी है। गांवों में अनावश्यक रूप से सबमर्सेबिल चलाकर पानी बर्बाद किया जाता है। जो गांवों की गलियों में कीचड़ पैदा करता है। उन्होंने ग्राम प्रधान से कहा ऐसे लोगों के खिलाफ पानी की बर्बादी का मुकदमा पंजीकृत कराए। ताकि पानी बर्बाद करने वालों पर कार्रवाई की जा सके। इस दौरान हरिओम त्यागी, सुनील बंसल, प्रदीप कुमार, बुद्वराम, अखिलेश सिंह, हिमांशु सैनी, संजय जाटव, धर्मेंद्र कुमार, प्रधान जय भाटी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed