फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Gomti bus service to the point of River Gomti begins

गोमती उद्गम तक चलेगी रोडवेज की गोमती सेवा

Fri, 23 Mar 2018 09:02 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,पीलीभीत
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,पीलीभीत Updated Fri, 23 Mar 2018 09:02 PM IST
विज्ञापन
Gomti bus service to the point of River Gomti begins
Gomti river
गोमती नदी को पुनर्जीवन देकर उसकी अविरल धारा बहाने के प्रयासों के साथ ही अब उद्गम स्थल तक पहुंचने के लिए रोडवेज की गोमती सेवा शुरू की जाएगी। इसके लिए डीएम ने एआरएम को गोमती एवं इससे संबंधित स्थानों का सर्वे कर रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन

यूपी ही देश की पवित्र नदियों में शुमार गोमती नदी में अविरल धारा बहाने के प्रयास कुछ दिन से चल रहे हैं। दो अप्रैल से नदी की खुदाई के लिए काम भी शुरू होगा। प्रशासन के इस प्रयास से जिला वासियों में तो गोमती के प्रति श्रद्धा एवं जागरूकता तो बढ़ रही है लेकिन गोमती तक पहुंचने के लिए कोई साधन न होने से लोग इसके उद्गम स्थल तक नहीं पहुंच पा रहे। जिले का चार्ज संभालने के तुरंत बाद माधोटांडा पहुंचे डीएम अखिलेश कुमार मिश्र ने गोमती को पुनर्जीवित करने के साथ ही इसे पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने के संकेत दिए थे। इसके लिए सबसे पहले रोडवेज की सेवा को गोमती उद्गम स्थल तक पहुंचाने की कवायद शुरू की गई है। डीएम ने एआरएम को गोमती उद्गम स्थल एवं इसके आसपास स्थल को चिन्हित कर सर्वे करने के निर्देश दिए हैं। सर्वे रिपोर्ट आने के बाद जिला मुख्यालय अथवा दिल्ली, लखनऊ रूट की बसों को गोमती उद्गम स्थल भेजने की योजना है ताकि बाहर से आने वाले लोग भी गोमती उद्गम स्थल को देख सकें।
विज्ञापन


मुस्तफाबाद भी हो सकता है रूट में शामिल
गोमती तक रोडवेज बस चलाने से पहले टाइगर रिजर्व के शुभारंभ के समय तत्कालीन वन संरक्षक वीके सिंह ने टाइगर रिजर्व के चूका स्पॉट पहुंचने के प्रमुख स्थान मुस्तफाबाद से बस चलवाने की कवायद की थी। कुछ दिन बस का संचालन भी हुआ था लेकिन कामयाबी नहीं मिली। अब गोमती उद्गम जाने वाली बस को भी मुस्तफाबाद तक ले जाने का पुन: प्रयास किया जा सकता है। इससे दूरदराज से आने वाले गोमती उद्गम के साथ टाइगर रिजर्व भी जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उद्गम पर शुरू होगी नियमित आरती
गोमती तक बस सेवा शुरू कराने के साथ ही नदी तट पर नियमित आरती कराने का भी प्रयास शुरू किया जा रहा है। प्रारंभ में यदि प्रतिदिन आरती नहीं कराई जा सकी तो निर्धारित दिनों पर सामूहिक आरती कराई जाएगी। इसके बाद जन सहभागिता बढ़ने पर दैनिक आरती भी कराई जा सकती है।


गोमती नदी पीलीभीत की जिले की पहचान ही नहीं शान भी है। इसके विकसित होने से आने वालों की संख्या बढ़ेगी। इसके लिए रोडवेज बस चलवाने एवं नियमित आरती प्रारंभ करने का भी प्रयास किया जा रहा है। - डॉ. अखिलेश मिश्र, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed