फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   वाहो-वाहो गोविंद सिंह आपे गुरु आपे चेला

वाहो-वाहो गोविंद सिंह आपे गुरु आपे चेला

Wed, 10 Jan 2018 10:01 AM IST
Updated Wed, 10 Jan 2018 10:01 AM IST
विज्ञापन
वाहो-वाहो गोविंद सिंह आपे गुरु आपे चेला
09 पीबीटीपी 04 से 11 तक
विज्ञापन

वाहो-वाहो गोविंद सिंह आपे गुरु आपे चेला
गुरु गोविंद सिंह के प्रकाशोत्सव पर शहर में निकला नगर कीर्तन
मुरादाबाद की गतका पार्टी ने दिखाए हैरतअंगेज कारनामे
गुरुद्वारा छेवीं पातशाही में चल रहे धार्मिक कार्यक्रम का हुआ समापन
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। श्री गुरु गोविंद जी के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में शहर में मंगलवार को महान नगर कीर्तन निकाला गया। गुरुद्वारा छेवीं पातशाही से शुरू हुआ नगर कीर्तन शहर के प्रमुख मार्गों से होता हुआ पुन: गुरुद्वारे में पहुंचकर समाप्त हो गया। नगर कीर्तन में शामिल रागी जत्थों की गुरुवाणी से माहौल खालसामय हो गया। गतका पार्टी के हैरतअंगेज कारनामों ने सभी को आश्चर्यचकित कर दिया। नगर कीर्तन में शहर समेत आसपास क्षेत्र की संगत ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

शहर के मोहल्ला पंजाबियान में श्री गुरुगोविंद सिंह जी के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में छह जनवरी से चार दिवसीय कार्यक्रम शुरू किया गया। इस दौरान श्री अखंड पाठ साहिब का आरंभ हुआ। आठ जनवरी को चल रहे श्री अखंड पाठ साहिब का भोग पड़ा था। इधर, धार्मिक कार्यक्रम के अंतिम दिन मंगलवार को शहर में नगर कीर्तन निकाला गया। नगर कीर्तन को लेकर गुरुद्वारा छेवीं पातशाही में सुबह से संगत के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। गुरुद्वारा परिसर से सुबह करीब साढ़े दस बजे पंच प्यारों की अगुवाई में महान नगर कीर्तन का शुभारंभ किया गया। नगर कीर्तन बरेली गेट, लकड़ी मंडी, नौगवा चौराहा, उपाधि कॉलेज चौराहा, छतरी चौराहा, स्टेशन रोड, सुनगढ़ी तिराहा, गैस चौराहा, ड्रमंडगंज चौराहा, जेपी रोड होता हुआ देर शाम पुन: गुरुद्वारा छेवीं पातशाही पहुंचकर समाप्त हो गया। सबसे आगे मुरादाबाद की गुरु हरगोविंद सशस्त्र गतका पार्टी हैरतअंगेज कारनामे दिखाते चल रही थी। उसके पीछे नानकमत्ता का स्कूली बैंड व उसके पीछे नानकमत्ता के स्कूली बच्चे शारीरिक प्रदर्शन करते चल रहे थे। स्कूली बच्चों के पीछे पंच प्यारे व उसके पीछे फूलों से सजी गुरु महाराज की पालकी चल रही थी। गुरु महाराज की पालकी के पीछे रागी जत्थे व बड़ी संख्या में संगत गुरु की महिमा का बखान करते चल रही थी। नगर कीर्तन में भाई पलविंदर सिंह का ढाडी जत्था, भाई गुरप्रीत सिंह का हुजूरी रागी जत्था व नानकमत्ता के कथा वाचक सुखविंदर सिंह एमए ने गुरवाणी के माध्यम से गुरु की महिमा का बखान किया। नगर कीर्तन का जगह-जगह पुष्प वर्षा का स्वागत किया गया। गैस चौराहा के समीप नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन प्रभात जायसवाल ने नगर कीर्तन का स्वागत किया। अन्य स्थानों पर भी नगर कीर्तन का भव्य स्वागत किया गया। नगर कीर्तन में प्रबंध कमेटी के सदस्य समेत शहर व आसपास क्षेत्र की संगत ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed