फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   नए साल पर चूका बीच तीन जनवरी तक फुल

नए साल पर चूका बीच तीन जनवरी तक फुल

Thu, 28 Dec 2017 11:29 PM IST
Updated Thu, 28 Dec 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
नए साल पर चूका बीच तीन जनवरी तक फुल
tiger reserve - फोटो : amar ujala
पर्यटकों से गुलजार रहेगा टाइगर रिजर्व का चूका बीच
विज्ञापन


माधोटांडा/पीलीभीत। नए साल पर टाइगर रिजर्व का चूका बीच भी गुलजार रहेगा। नव वर्ष के चलते चूका बीच की अरण्य कुटी को छोड़ शेष सभी हट तीन जनवरी तक के लिए फुल हो चुकी हैं और आगे भी ऑनलाइन बुकिंग का सिलसिला जारी है। पर्यटकों की संख्या में भी अब खासा इजाफा हो रहा है। नए पर्यटन सत्र में 42 दिन के भीतर 1350 से अधिक पर्यटकों ने जंगल सफारी का आनंद लिया, जबकि 350 पर्यटकों ने मुस्तफाबाद से पहुंचकर चूका बीच का लुत्फ उठाया।
टाइगर रिजर्व के नए पर्यटन सत्र की जिम्मेदारी वन निगम के जिम्मे है। इस सत्र में वन निगम ने दुधवा नेशनल पार्क की तर्ज पर यहां की हटों और जंगल सफारी का किराया निर्धारित किया है, जो पहले बरसों की अपेक्षा काफी अधिक है। माना जा रहा था कि इस बार पर्यटकों की संख्या किराया बढ़ोत्तरी के चलते कम रहेगी, लेकिन धीरे-धीरे यह संख्या अब बढ़ने लगी है। इधर, पर्यटकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए नए साल पर चूका बीच के गुलजार रहने की उम्मीद है। महकमे के मुताबिक चूका बीच की बैम्बो हट, ट्री हट और थारु हटों की बुकिंग तीन जनवरी तक फुल हो चुकी है। मात्र अरण्य कुटी शेष बची है। जिसे वन निगम ने वीआईपी और वीवीआईपी आदि के लिए रिजर्व कर रखा है।
विज्ञापन

हालांकि पर्यटकों के लिए चूका बीच में इस वर्ष कुछ नया नहीं है, लेकिन इसके बावजूद नववर्ष के चलते पर्यटकों की संख्या में रोजाना इजाफा होता जा रहा है। वन निगम के यूनिट प्रभारी चूका बीच प्रमोद कुमार पांडे और जमीलुर्रहमान बताते हैं कि पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। तीन जनवरी तक सभी हट बुक हो चुकी हैं। आगे भी ऑनलाइन बुकिंग जारी है। नए सत्र में 15 नवंबर से लेकर 27 दिसंबर तक लगभग 1350 पर्यटकों ने जंगल सफारी से जंगल का आनंद ले चुके हैं। इसमें 350 से अधिक पर्यटक मुस्तफाबाद से चूका बीच ही घूमने आए। हालांकि पूर्व में एक दिन में मात्र दस से बीस पर्यटक ही आ रहे थे, लेकिन इधर तीन चार दिन से यहां संख्या रोजाना ही सौ और उससे अधिक होती जा रही हैं। आमदनी भी चार लाख रुपये से अधिक की हो चुकी है। यूनिट प्रभारी ने बताया कि फिलहाल पर्यटकों के लिए वन निगम के पास पांच बड़े वाहन हैं। पर्यटकों की संख्या बढ़ने पर छोटे वाहनों को लगाया गया है। स्कूली बच्चों के किराए में कमी के मामले में टाइगर रिजर्व व वन निगम के अधिकारी जनवरी में बैठक कर किराए सहित अन्य निर्णय लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिंचाई विभाग ने भी पर्यटकों से शुरू की वसूली
इधर बाइफरकेशन में अधिशासी अभियंता हेड वर्क्स प्रमोद कुमार के निर्देश के बाद बाइफरकेशन पुल से जंगल जाने वाले पर्यटकों के बड़े वाहनों से बीस रुपये और छोटे वाहनों से दस रुपये वसूले जा रहे हैं। वाहनों से यह वसूली बाइफरकेशन पुल पर की जा रही है। हालांकि इसके एवज में पर्यटकों को रसीद भी दी जा रही है। एकाएक वसूली से पर्यटकों में खासा रोष देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed