फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   ठंड में धरने पर डटी रही आंगनबाड़ी

ठंड में धरने पर डटी रही आंगनबाड़ी

Wed, 13 Dec 2017 01:02 AM IST
Updated Wed, 13 Dec 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
ठंड में धरने पर डटी रही आंगनबाड़ी
बागपत में 13 सूत्रीय मांगों को लेकर आंगनबाड़ियों की अनिश्चित हड़ताल जारी है। बाल विकास परियोजना कार्यालय पर क्रमिक अनशन किया जा रहा है। मंगलवार को राज्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह त्यागी उनके बीच पहुंचे। आंगनबाड़ी और सहायिकाओं ने उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत कराया। प्रशासन के अफसर कोई सुध नहीं ले रहे हैं। मंडल सचिव सुनीता रंगा, जिलाध्यक्ष सुषमा गुर्जर, शर्मिष्ठा, ज्योत्सना, सुमन, कोमल, कमला, कोमल, सुनीता मौजूद रहे।
विज्ञापन

खेकड़ा तहसील क्षेत्र की आंगनबाड़ी मानदेय बढ़ाने आदि की मांगों को लेकर आंदोलनरत हे। वह केंद्र पर धरना देकर भूख हड़ताल पर भी है। मंगलवार को कड़ाके की ठंड रही। इसके बाद भी वह धरने पर बैठी रही। दस आंगनबाड़ी क्रमिक अनशन पर भी बैठी। उन्होंने कहा जब तक मांग पूरी नही होती उनका आंदोलन जारी रहेगा। धरने पर पवित्रा देवी, पूनम, पिंकी, रेखा, छमा रानी, ममता, सीमा खातून, संतलेश, कुसुम, बेबी, विनोद बाला, सरिता, नीलम, कविता, सीमा, स्नेह लता, सुनीता आदि रही।
विज्ञापन

बड़ौत/बिनौली। मांगों को लेकर बाल विकास परियोजना कार्यालय में आंगनबाड़ियों का धरना मंगलवार को भी जारी रहा। वहीं, पांच आंगनबाड़ी क्रमिक अनशन पर बैठी। ब्लाक अध्यक्ष सर्मिष्ठा ने आंगनबाड़ी वर्करों ने 18000 रुपये प्रतिमाह और सहायिकाओं को 9 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय दिलाए जाने, मनमाने ढंग से मानदेय काटने पर अंकुश लगाने, मई माह में एक माह का वार्षिक अवकाश देने, मुख्य सेविकाओं के रिक्त पदों पर शत प्रतिशत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को वरिष्ठता एवं योग्यता के आधार पर भरने, कार्यकत्रियों व सहायिकाओं को प्राथमिक पाठशालाओं की नौकरियों में समायोजन में छूट और कोटा निर्धारित करने की मांग उठायी। वहीं मंगलवार को रीना, कमलेश, राजेश, सावित्री, राजवीरी ने प्रदेश सरकार के खिलाफ क्रमिक अनशन शुरू किया। उधर, बाल विकास परियोजना कार्यालय पर बबली का कहना था कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने चुनाव से पहले मानदेय बढ़ाने की घोषणा की थी, जो अब हवाई साबित हो गयी है। पिछले कई दिनों से वर्करों का धरना शांतिपूर्ण चल रहा है, लेकिन किसी का इस ओर ध्यान नहीं है। इसमें ब्लाक अध्यक्ष मनीषा त्यागी, सचिव मंजू शर्मा, बबीता, मनीषा, शकुंतला, पिंकी, ममतेश, यशवीरी, अलका, कृष्णा, अनिता, संतोष, रूबी, हेमलता, राकेश, पूनम, वीरबाला, रश्मी, विनोद, साधना, अलका शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed