फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   रोड शो निकाल प्रत्याशियों ने दिखाई ताकत

रोड शो निकाल प्रत्याशियों ने दिखाई ताकत

Fri, 24 Nov 2017 11:54 PM IST
Updated Fri, 24 Nov 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
रोड शो निकाल प्रत्याशियों ने दिखाई ताकत
चुनाव - फोटो : अमर उजाला
भाजपा प्रत्याशी की संजय, सपा की हाजी रियाज, आप प्रत्याशी की अलका लांबा ने संभाली कमान
विज्ञापन


पीलीभीत। निकाय चुनाव के प्रचार को शुक्रवार अंतिम दिन होने के कारण विभिन्न दलों और निर्दलीय प्रत्याशियों ने अपनी ताकत का अहसास कराने के शहर और कस्बों में रोड शो किया। इस दौरान प्रमुख राजनीतिक पार्टियों के कई वरिष्ठ नेता भी रोड शो के दौरान पसीना बहाते दिखाई दिए।
पीलीभीत नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष पद की भाजपा प्रत्याशी डा. दिव्या मिश्रा ने समर्थकों की भीड़ के साथ रोड शो निकाला। इसकी कमान शहर विधायक संजय गंगवार और जिलाध्यक्ष सुरेश गंगवार ने संभाली। रोड शो रामा कॉलेज ग्राउंड से शुरू होकर शहर के जेपी रोड, कलामंदिर और जाटो चौराहा, छतरी चौराहा होते हुए वापस रामा कॉलेज पहुंच समाप्त हो गया। इस मौके पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष हर्षवर्धन, राकेश सिंह, देवेश बंसल, राकेश अग्रवाल व अवधेश चंद्र मिश्र, राजीव अग्रवाल टीटी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी प्रत्याशी हिना जिलानी के समर्थन में दिल्ली की विधायक अलका लांबा ने शहर में रोड शो किया। इस मौके पर प्रत्याशी हिना जिलानी, व्यापारी नेता अफरोज जिलानी, महरौली (दिल्ली) से विधायक नरेश यादव आदि मौजूद रहे। रोड शो कमल्ले का चौराहा, जेपी रोड, लाल रोड, फील खाना आदि क्षेत्रों में निकाला गया। रोड शो में शामिल समर्थकों की भीड़ हाथ में झाड़ू लिए हुए थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा प्रत्याशी प्रियंका कौशिक का रोड शो आवास विकास कॉलोनी स्थित चुनाव कार्यालय से निकाला गया। पूर्व कैबिनेट मंत्री हाजी रियाज अहमद की अगुवाई में निकाले गए इस रोड शो में प्रत्याशी प्रियंका कौैशिक, उनके पति महंत अविनेश कौशिक, जिलाध्यक्ष आनंद सिंह यादव, मोहम्मद आरिफ, राजीव गुप्ता, नितिन कौशिक आदि मौजूद रहे।
बीसलपुर। नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के भाजपा प्रत्याशी डॉ. महेश गुप्ता ने शुक्रवार को शक्ति प्रदर्शन करने के मकसद से नगर में रोड शो किया। रोड शो में भाजपा विधायक रामसरन वर्मा, राजेश अग्रवाल, अमित अग्रवाल, वीरेंद्र अग्रवाल, पदम किशोर त्रिगुणायत, विष्णु गोयल आदि शामिल थे।

बिलसंडा। अध्यक्ष पद के भाजपा प्रत्याशी रमेश चंद्र गुप्ता के समर्थन में रोड शो निकाला गया। रोड शो में बिथरी चैनपुर के विधायक राजेश मिश्रा और बीसलपुर के विधायक रामसरन वर्मा शामिल ने रमेश चंद्र गुप्ता के लिए वोट मांगें। रोड शो कमल पार्क से होते हुए मेन मार्केट गोला रोड होते पजावा मोहल्ला कॉलेज रोड से होते हुए भाजपा कार्यालय पर समाप्त किया गया। इस दौरान भाजपा ने अपनी उपलब्धियां गिनाकर वोट अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed