फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   बरखेड़ा ब्लाक प्रमुख के खिलाफ भी आया अविश्वास प्रस्ताव

बरखेड़ा ब्लाक प्रमुख के खिलाफ भी आया अविश्वास प्रस्ताव

Sun, 08 Oct 2017 12:28 AM IST
Updated Sun, 08 Oct 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
बरखेड़ा ब्लाक प्रमुख के खिलाफ भी आया अविश्वास प्रस्ताव
नेता
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पीलीभीत।
ब्लॉक प्रमुखों को हटाने की मुहिम जारी है। अब बरखेड़ा ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेेश किया गया है। 89 में से 55 सदस्यों के शपथपत्र के साथ पेश प्रस्ताव की जांच की जा रही है। अमरिया और पूरनपुर ब्लॉक प्रमुख को कुर्सी से हटाने के बाद बिलसंडा और मरौरी ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया जा चुका है। जिस पर चर्चा एवं चुनाव के लिए 16 अक्तूबर की तिथि निर्धारित है। अब बरखेड़ा ब्लॉक प्रमुख अनीता राना के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया गया है। बीडीसी सदस्य लक्ष्मी देवी के नेतृत्व में बालकराम, सोमवती, नैनसुखी, सोमपाल सहित पांच सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल ने डीएम के निर्देश सिटी मजिस्ट्रेट को 55 सदस्यों के शपथपत्र के साथ अविश्वास प्रस्ताव सौंपा। सिटी मजिस्ट्रेट ने प्रत्येक शपथपत्र की फोटोग्राफी कराने के बाद पत्रावली डीएम को भेज दी। सिटी मजिस्ट्रेट अवधेश मिश्रा ने बताया कि पत्रावली डीपीआरओ को भेजी जाएगी और जांच के बाद बैठक की तिथि निर्धारित की जाएगी। शपथपत्र प्रस्तुत करने के दौरान कई बीडीसी सदस्य भी साथ में रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed