{"_id":"59989e204f1c1bab098b498e","slug":"101503174176-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंडर बारह नेशनल क्रिकेट प्रतियोगिता छह सितम्बर को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंडर बारह नेशनल क्रिकेट प्रतियोगिता छह सितम्बर को
Updated Sun, 20 Aug 2017 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)। स्कूल फेडरेशन आफ इंडिया के अंतर्गत आठवीं अंडर बारह नेशनल चैंपियनशिप के लिए स्पोर्ट्स स्टेडियम खेकड़ा में 27 अगस्त को ट्रायल के आधार पर टीम का चयन होगा। चयनित टीम छह सितंबर से दिल्ली में होने वाली क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेगी।
स्कूल फेडरेशन ऑफ इंडिया के सचिव अनिल वर्मा ने बताया छह से आठ सितंबर तक दिल्ली में आठवीं अंडर बारह नेशनल क्रिकेट चैंपियनशिप चलेगी। इसमें देश के सभी जनपदों की टीमें भाग लेंगी। यूपी जोन की जिम्मेदारी एनआईएस कोच खेकड़ा निवासी जितेंद्र कौशिक को दी। इसके लिए खेकड़ा स्पोर्ट्स स्टेडियम में टीम का चयन होगा। इसमें वही खिलाड़ी भाग ले सकते हैं, जो कक्षा छह तक शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। ट्रायल के लिए खिलाड़ी अपना जन्म प्रमाणपत्र एवं स्कूल से कक्षा का प्रमाणपत्र लेकर पहुंचे। साथ ही ट्रायल फीस दो सौ रुपये जमा करानी होगी।