फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   1015 candidates were absent in the police constable recruitment exam.

Pilibhit News: पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में 1015 अभ्यर्थी रहे गैरहाजिर

Tue, 09 Jun 2026 02:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
1015 candidates were absent in the police constable recruitment exam.
परीक्षा छूटने के बाद केंद्र से बाहर निकलते अभ्यार्थी। संवाद
पीलीभीत। शहर के छह केंद्रों पर शुरू हुई पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में सोमवार को 1015 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे। पंजीकृत 4608 के सापेक्ष 3593 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। डीएम-एसपी सहित अन्य प्रशासनिक अफसरों ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर दिशा निर्देश दिए। पहले दिन कोई गड़बड़ी की सूचना नहीं मिली।
विज्ञापन

तीन दिवसीय पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए शहर में छह परीक्षा केंद्र बनाए गए। सोमवार को हुई परीक्षा में ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय पॉलीटेक्निक, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, एसएन इंटर कॉलेज, रामा इंटर कॉलेज व उपाधि महाविद्यालय में प्रत्येक पाली में 384 अभ्यर्थियों को परीक्षा देनी थी। प्रत्येक पाली में कुल 2304 और दोनों पालियों को मिलाकर कुल 4608 अभ्यर्थियों को परीक्षा देनी थी। पहली पाली में सुबह दस बजे से 12 बजे तक 2304 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 1788 अभ्यर्थियों ने ही परीक्षा दी। वहीं, दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक आयोजित होने वाली दूसरी पाली में 1805 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। दोनों पालियों को मिलाकर कुल 3593 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। एसपी ने बताया कि पहले दिन की दोनों पालियों की परीक्षा सकुशल संपन्न हुई। संवाद
विज्ञापन

सघन चेकिंग के साथ परीक्षा केंद्रों पर दो घंटा पहले दिया प्रवेश
सभी केंद्रों पर सुरक्षा के लिहाज से काफी सख्ती बरती गई। सघन चेकिंग के बाद अभ्यार्थियों को स्कूल में प्रवेश दिया गया। परीक्षा शुरू होने से आधा घंटा पूर्व ही परीक्षा केंद्र का गेट बंद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
दुकानों को कराया बंद, इमरजेंसी सेवाएं रहीं जारी
शहर के नई बस्ती चौराहे से डिग्री कॉलेज चौराहे के बीच कई निजी अस्पताल व कापी किताबों की दुकानें हैं। परीक्षा को देखते हुए इस मार्ग पर स्कूलों के आसपास की दुकानों को बंद करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed