फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   100 ponds in all blocks will be made models, exercise begins

Pilibhit News: सभी ब्लॉकों के 100 तालाब बनेंगे माॅडल, कवायद शुरू

Mon, 23 Feb 2026 01:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
100 ponds in all blocks will be made models, exercise begins
5000 से अधिक आबादी वाले गांवों का किया जाएगा चयन
विज्ञापन

पीलीभीत। जिले के सभी सात ब्लॉकों के 100 तालाबों को मॉडल तालाब की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। इसके तहत पांच हजार से अधिक आबादी वाले गांवों के तालाब को प्राथमिकता दी जाएगी। शासन से आदेश आने के बाद अफसरों ने कवायद शुरू कर दी है।

जिले के पूरनपुर, बिलसंडा समेत सात ब्लॉकों में 720 ग्राम पंचायतें हैं। इन पंचायतों में विकास कार्याें के साथ ही तालाबों का भी संरक्षण करने के प्रयास हो रहे हैं। गांवों के अधिकांश तालाबों में गंदा पानी पहुंच रहा है तो कहीं तालाब के चारों ओर कचरे के ढेर लगे हुए हैं। शासन ने इन तालाबों को दोबारा से विकसित किए जाने के निर्देश दिए हैं। कहा गया कि तालाबों को मॉडल तालाब के तौर पर विकसित किया जाए। ''मेरा तालाब-मेरी जिम्मेदारी'' की तर्ज पर प्लास्टिक कचरे का निपटान कर तालाबों को संरक्षित किया जाएगा। अफसरों ने तालाबों को विकसित करने के लिए प्रधान, पंचायत सचिव व कंसल्टिंग इंजीनियर को जिम्मेदारी सौंपी है और कहा कि वे जल्द ही अपनी ग्राम पंचायतों का एस्टीमेट तैयार करें। इससे तय समय में चिह्नित तालाबों की सूचना और एस्टीमेट शासन को भेजा जा सके। डीपीआरओ रोहित भारती ने बताया कि तालाबों को मॉडल तालाब के रूप में विकसित किया जाना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed