{"_id":"64e3c5102b1ffdcc8d0eb1f4","slug":"10-acres-of-sugarcane-crop-immersed-in-the-river-pilibhit-news-c-121-1-sbly1029-3032-2023-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: 10 एकड़ गन्ने की फसल नदी में समाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: 10 एकड़ गन्ने की फसल नदी में समाई
Tue, 22 Aug 2023 01:42 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Tue, 22 Aug 2023 01:42 AM IST
विज्ञापन
गांव चंदिया हजारा के समीप कटान करती नदी ।
पूरनपुर। कटान रोकने के लिए शारदा नदी के किनारे काटकर डाली गई पेड़ों की टहनियां दो घंटे बाद ही नदी में बह गईं। बाढ़ खंड के अधिकारियों ने बंंबूक्रेट लगाने के लिए अब एक ट्रक बांस मंगवाए हैं।
प्लास्टिक की रस्सी के बनाकर चार स्थानों पर डाले गए जाल और उनमें भरकर डाले गए मिट्टी से भरे बोरों से चार स्थानों पर तो कटान थम गया, लेकिन नदी ने गांव चंदिया हजारा के पूरब में चंदिया हजारा और राहुलनगर के बीच गांव निवासी अरूनदास के खेत के पास तेजी से कटान शुरू किया है।
20 घंटे में 10 एकड़ जमीन पर खड़ी गन्ना की फसल नदी में समा गई। नदी कटान करते हुए गांव राहुलनगर से होते हुए कॉलोनी नंबर छह की ओर जाने वाले नाले की ओर बढ़ रही है। इससे क्षेत्र के लोग चिंतित है। नदी ने अब चंदिया हजारा और राहुलनगर के बीच गांव चंदिया हजारा निवासी अरूनदास के खेत के समीप तेजी से कटान शुरू किया है। सोमवार को कटान रोकने को पांच स्थानों पर परकोपाइन लगाई गई। बंंबूक्रेट लगाने के लिए एक ट्रक बांस गांव चंदिया हजारा पहुंच गया है।