फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   one more opportunity for btc 2013

बीटीसी-2013 के आवेदकों को एक और मौका

Fri, 10 Jan 2014 02:53 PM IST
अमर उजाला, इलाहाबाद
अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Fri, 10 Jan 2014 02:53 PM IST
विज्ञापन
one more opportunity for btc 2013

बीटीसी-2013 के आनलाइन फार्म भरने में के दौरान गलतियां करने वाले आवेदकों को संशोधन का एक और मौका दिया जा रहा है। सचिव परीक्षा नियामक की ओर से संशोधन की अवधि को एक बार फिर से बढ़ा दिया गया है।

विज्ञापन


आवेदक अब 15 जनवरी तक संशोधन करा सकेंगे। इससे पूर्व आवेदकों को 30 दिसंबर से छह जनवरी तक संशोधन कराने का अवसर दिया गया था।

आनलाइन आवेदन के दौरान के आवेदकों ने जन्म तिथि, लिंग कोड, विषय वर्ग, हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक के पूर्णांक, प्राप्तांक में त्रुटि कर दी थी। आवेदकों को संशोधन के लिए आपने गृह जनपद के जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में प्रत्यावेदन देना होगा।
विज्ञापन


पढ़ें, बंपर भर्ती, 21 हजार पदों पर नियुक्ति

आवेदकों को दस रुपये के नॉन जुडीशियल स्टाम्प पेपर पर शपथ पत्र, सक्षम अधिकारी द्वारा निर्गत अंकपत्र, प्रमाणपत्र सहित अपना प्रत्यावेदन पूर्व में भरे गए आवेदन पत्र के साथ डायट में जमा कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि इससे पूर्व संशोधन के साथ ही 28 अक्टूबर से नौ नवंबर 2013 तक हुई काउंसलिंग में अनुपस्थित आवेदकों को एक बार और काउंसलिंग कराने का मौका दिया गया था।

सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी नीना श्रीवास्तव ने बताया कि इस बार भी काउंसलिंग कराई जाएगी या नहीं इसके बारे में अभी कोई निर्देश नहीं मिले हैं।

पढ़ें, क्लर्क के पदों पर भर्ती, करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed