फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   officials behaved in 'undignified' manner: amar singh

'आजम के इशारे पर उतारी जया की कार की लाल बत्ती'

Mon, 15 Apr 2013 12:23 AM IST
लखनऊ/ब्यूरो
लखनऊ/ब्यूरो Updated Mon, 15 Apr 2013 12:23 AM IST
विज्ञापन
officials behaved in 'undignified' manner: amar singh

सांसद जयाप्रदा की गाड़ी से लालबत्ती उतारे जाने से तमतमाए सांसद अमर सिंह ने कहा है कि यह कार्रवाई संसदीय कार्यमंत्री आजम खां के इशारे पर की गई है।

विज्ञापन


उन्होंने आजम की मंत्रिमंडल से बर्खास्तगी की मांग करते हुए कहा कि जब तक वह मंत्रिमंडल में रहेंगे, महिलाओं के साथ बदसलूकी नहीं रुक सकती।

उन्होंने लालबत्ती उतारने के दौरान वहां के एआरटीओ कौशलेंद्र यादव पर सांसद के साथ दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए मुख्य सचिव से उन्हें निलंबित कर कड़ी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि तीन दिन में इन पर कार्रवाई नहीं हुई तो जयाप्रदा हाईकोर्ट जाएंगी।
विज्ञापन


अमर सिंह गोमतीनगर स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से बात कर रहे थे। सिंह ने कहा कि उन्होंने गुर्दाविहीन शरीर से इस पार्टी की सेवा की। जब मुलायम सिंह के साथ कोई नहीं था, तब संजय दत्त की सभाएं करवाता रहा। तब आजम खां मुलायम को भला-बुरा कहते थे। बाद में आजम खां को पार्टी में ले लिया गया और उन्हें निकाल दिया गया। आज आजम खां उस संजय दत्त को जेल भेजे जाने की वकालत कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिंह ने कहा कि उनके सपा से निकाले जाने के बाद जयाप्रदा उनके साथ बनी रहीं जिसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार यदि महिला आईएएस अफसर और अभिनेत्री हेमामालिनी व श्रीदेवी की खूबसूरती पर टिप्पणी के लिए एक कैबिनेट मंत्री को बर्खास्त कर सकती है तो उसे महिला सांसद के साथ मर्यादाविहीन आचरण कराने वाले मंत्री आजम खां को तत्काल बर्खास्त करना चाहिए।

मायावती और सुषमा से मिलकर मदद मांगेंगी
अमर सिंह ने कहा कि जयाप्रदा के साथ उसी तरह दुर्व्यवहार हुआ जैसा कि बसपा अध्यक्ष मायावती के साथ गेस्टहाउस कांड में हुआ था। उन्होंने कहा कि जयाप्रदा मायावती और सुषमा स्वराज से मिलकर मदद मांगेंगी। केंद्रीय महिला आयोग तो जाएंगी ही, लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार से मिलकर विशेषाधिकार हनन का नोटिस भी देंगी। इसके अलावा मामले को राष्ट्रपति तक ले जाया जाएगा।

मुलायम सिंह को भी निशाने पर लिया
अमर सिंह ने कहा कि जयाप्रदा मुलायम को पिता और अखिलेश को भाई कहती हैं। एक भाई तो बहन के लिए कुछ भी कर सकता है, क्या सीएम इस पर कार्रवाई कर पाएंगे। उन्होंने सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव का नाम लेते हुए कहा कि यदि उनकी बहू के साथ इस तरह का दुर्व्यवहार होता तो उन्हें कैसा लगता? मगर वे चुप्पी साधे रहेंगे। अमर सिंह ने कहा कि उन्होंने जयाप्रदा को किसी भी दल में जाने के लिए छूट दे दी है।


हो सकता है कल मुझे सपा दलाल कहने लगे
सांसद अमर सिंह ने कहा कि जयाप्रदा के लिए आवाज उठाने पर हो सकता है सपा के नेता उन्हें दलाल, सप्लायर, कूड़ेदान, बेशर्म, धोखेबाज, कमीना, बेईमान कहने लगें। मगर मैं यह कहना चाहता हूं कि जो भी था, मुलायम सिंह के लिए ही था। वह ऐसा सुनते-सुनते थक चुके हैं। बेनी और उनकी मुलाकात से जुड़ा सवाल हुआ तो सिंह ने कहा कि दो सताए हुए मिलते हैं तो हाय-हाय ही करेंगे। अपने मन की बात कहने के लिए उन्होंने पार्टी बनाई थी। उन्होंने यह कभी नहीं सोचा कि वह कल्याण सिंह से बड़े नेता हैं, इसका भ्रम कभी नहीं रहा।

नरेश जयाप्रदा के पक्ष में
सांसद जयाप्रदा की गाड़ी से लालबत्ती उतारे जाने के मामले में सपा सांसद नरेश अग्रवाल उनके पक्ष में बोले। अग्रवाल ने कहा कि सांसद की गाड़ी से लालबत्ती उतारा जाना गलत है। प्रदेश में यदि किसी ने ऐसा किया है तो गलत किया। ऐसा करने वाले के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। नरेश के इस बयान को सपा में चल रही अंदरुनी खींचतान से जोड़कर देखा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed