{"_id":"8c0299da-e78b-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"nursing-student-kidnapped-from-charbagh","type":"story","status":"publish","title_hn":"ये है यूपी: लखनऊ स्टेशन से अगवा हो गई लड़की!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ये है यूपी: लखनऊ स्टेशन से अगवा हो गई लड़की!
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 08 Jul 2013 10:33 AM IST
विज्ञापन
लाख दावों के बावजूद राजधानी लड़कियों के लिए सेफ नहीं है। रविवार को चारबाग से सरेआम युवती का अपहण कर लिया गया।
विज्ञापन
छात्रा चिकित्सा विश्वविद्यालय से नर्सिंग का कोर्स कर रही है। सीओ अलीगंज व एसओ मड़ियांव समेत कई आला अफसर छात्रा की खोजबीन में जुट गए।
पुलिस की मानें तो छात्रा की आखिरी लोकेशन नाका के चारबाग इलाके में मिली है।
फोन पर बताई अपहरण की बात
एमिटी यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर युवती के चाचा अरविंद सिंह का कहना है कि भतीजी ने फोन पर अपहरण होने की बात बताई है। चाचा की तहरीर पर पुलिस जांच कर रही है।
नर्सिंग कर रही है लड़की
पुलिस के मुताबिक, देवरिया निवासी अरविंद अपने व भाई के परिवार के साथ रिंग रोड कल्याणपुर में रहते हैं। उनकी भतीजी अनु (22) केजीएमयू में नर्सिंग का कोर्स कर रही है।
विज्ञापन
निकली थी घर के लिए
अनु आईआईएम रोड पर केएल शास्त्री गर्ल्स हॉस्टल में रहती है। अनु रविवार शाम चार बजे हॉस्टल से देवरिया के लिए निकली थी। उसने एटीएम से पांच हजार रुपये निकाले। इस बीच जब उससे सेलफोन पर कॉल की गई तो वह बहुत घबराई थी।
विज्ञापन
राते हुए सुनाई दास्तां
रोते हुए उसने जान बचाने की गुहार लगाई। बताया कि मुझे छह लोग बस में बैठाकर कही ले जा रहे हैं और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। अरविंद ने इसकी सूचना पुलिस को दी।