{"_id":"ae2657a2-b8df-11e2-811c-d4ae52bc57c2","slug":"now-get-pnr-status-of-rail-ticket-via-sms","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएमएस से मिलेगी आरक्षित रेल टिकट की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएमएस से मिलेगी आरक्षित रेल टिकट की जानकारी
वाराणसी/संजय प्रसाद सिंह
Updated Fri, 10 May 2013 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेल टिकट कंफर्म हुआ या नहीं, वेटिंग कहां तक पहुंची, इसकी जानकारी के लिए यात्रियों को रेलवे स्टेशन के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। न ही उन्हें मैसेज भेजने की जरूरत पड़ेगी।
विज्ञापन
सेंट्रल फार रेलवे इन्फार्मेशन सिस्टम (क्रिस) जल्द ही एसएमएस एलर्ट सेवा शुरू करने जा रहा है। इसके तहत आरक्षण टिकट कंफर्म होने की जानकारी तो मिलेगी ही, वेटिंग नंबर में हुए बदलाव की भी जानकारी मिल जाएगी, जबकि चार्ट बनते ही कोच के साथ बर्थ नंबर का एसएमएस आ जाएगा।
विज्ञापन
एसएमएस एलर्ट सेवा शुरू होने के बाद आरक्षण कराते समय यात्रियों को फार्म पर अपना मोबाइल नंबर लिखना होगा। बगैर नंबर लिखे आरक्षण टिकट ही नहीं मिलेगा।
इस सेवा के शुरू होते ही रेलवे के आरक्षण काउंटर से वेटिंग और आरएसी टिकट लेने वाले यात्रियों को टिकट के बारे में नवीनतम जानकारी मिलती रहेगी, जबकि टिकट कंफर्म होने पर सीएनएफ लिखा मैसेज आ जाएगा।
विज्ञापन
देश भर के पांच पीआरएस नई दिल्ली, हावड़ा/कोलकाता, मुबई, चेन्नई, सिकंदराबाद में यह सेवा जल्द शुरू हो जाएगी। इन पांचों पीआरएस के अंतर्गत 5009 आरक्षण केंद्र हैं।
इसके तहत वाराणसी से होकर जाने वाली 167 गाड़ियों के टिकट की जानकारी भी यात्रियों को मिलती रहेगी।
एसएमएस एलर्ट सेवा का प्रोजेक्ट तैयार हो चुका है। इसमें कुछ खामियां रह गई थीं जिनमें सुधार किया जा रहा है। जल्द इस सेवा के शुरू हो जाने की उम्मीद है।-एके सिंह, विपणन अधिकारी, क्रिस