फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   turist for show dalit prerna sthal

प्रेरणा स्थल देखने उमड़े सैलानी

Thu, 03 Oct 2013 01:06 AM IST
अमर उजाला, नोएडा
अमर उजाला, नोएडा Updated Thu, 03 Oct 2013 01:06 AM IST
विज्ञापन
turist for show dalit prerna sthal

नोएडा के राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल (पार्क) बुधवार से आम जनता के लिए खुल गया।

विज्ञापन


सुबह ठीक 11 बजे पार्क का गेट खुला। महीनों से इंतजार कर रहे सैलानी गेट खुलते ही प्रेरणा स्थल के दीदार को उमड़ पड़े।

पार्क का गेट खुलते समय कोई औपचारिकता नहीं की गई। सपा नेता एवं यूपी एग्रो के चेयरमैन नरेंद्र भाटी की मौजूदगी में गेट खोला गया।

दो अक्तूबर को सद्भावना दिवस के उपलक्ष्य में सपाइयों ने साइकिल बांटने की घोषणा की थी, जिसके चलते प्रेरणा स्थल के छोटे गेट को पहले ही खोल दिया गया था।

उन लोगों को पहले ही प्रवेश दे दिया गया, जिनको साइकिल बांटनी थी। इस दौरान सुरक्षा कर्मियों के अलावा प्राधिकरण या जिला प्रशासन का कोई भी नुमाइंदा वहां मौजूद नहीं रहा।

करीब 11 बजे से सैलानियों का आना शुरू हुआ। शाम छह बजे गेट बंद होने तक करीब दस हजार सैलानियों के आने का अनुमान है।

बुधवार को सार्वजनिक अवकाश के चलते उम्मीद से ज्यादा भीड़ रही। लोग परिवार के साथ प्रेरणा स्थल देखने पहुंचे। मूर्तियों के सामने मोबाइल और कैमरे से फोटो कैद करते रहे।
विज्ञापन


कुछ विदेशी पर्यटक भी फोटो खिंचवाते दिखे। पार्क में प्रवेश करने के लिए दस रुपये का टिकट तय किया गया है, मगर पहले दिन बुधवार को टिकट नहीं लगा। हालांकि यह छूट केवल एक दिन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed