फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   take the metro from the golf course today

आज गोल्फ कोर्स से पकड़ें मेट्रो

Sun, 20 Oct 2013 01:58 AM IST
अमर उजाला, नोएडा
अमर उजाला, नोएडा Updated Sun, 20 Oct 2013 01:58 AM IST
विज्ञापन
take the metro from the golf course today
मेट्रो से सफर करना है तो आज सिटी सेंटर स्टेशन न जाएं। मरम्मत कार्य के चलते एक बार फिर स्टेशन बंद रहेगा।
विज्ञापन


रविवार सुबह 6 से दोपहर 2 बजे तक दिल्ली से नोएडा के बीच मेट्रो का अंतिम पड़ाव गोल्फ स्टेशन रहेगा। यात्रियों को ऐसे में परेशानी से बचने के लिए सिटी सेंटर को छोड़कर गोल्फ कोर्स या किसी दूसरे स्टेशन का रुख करना ही बेहतर होगा।

सिटी सेंटर स्टेशन को मरम्मत के लिए दूसरी बार बंद किया जा रहा है। इससे पहले 12 अक्तूबर की रात से 14 अक्तूबर तक स्टेशन को बंद किया गया था।

इसके चलते यात्रियों को मेट्रो पकड़ने के लिए लंबी दूरी नापनी पड़ी थी। एक बार फिर ऐसी ही परेशानी झेलने के लिए यात्री तैयार रहें।

रविवार को आठ घंटे के लिए सिटी सेंटर से मेट्रो का परिचालन बंद रहने पर गोल्फ कोर्स स्टेशन पर हजारों यात्रियों का दबाव रहेगा।

इसको ध्यान में रखते हुए गोल्फ कोर्स स्टेशन पर तमाम इंतजाम किए गए हैं। साथ ही सिटी सेंटर से गोल्फ कोर्स तक रोडवेज की तीन बसें फ्री शटल सर्विस के तौर पर चलाई जाएंगी।
विज्ञापन


सिटी सेंटर स्टेशन बंद होने की जानकारी यात्रियों तक पहुंचाने के लिए शनिवार को दिनभर अनाउंसमेंट का सिलसिला जारी रहा।

स्टेशन के गेट नंबर-1 और 2 पर बाकायदा नोटिस भी चस्पा कर दिए गए हैं। रविवार सुबह दोनों ही गेटों पर बड़े-बड़े बैनर भी यात्रियों को जानकारी देने के लिए लगा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अतिरिक्त स्टाफ होगा
गोल्फ कोर्स स्टेशन पर पिछले रविवार को भीड़ बढ़ गई थी। इस बार भीड़ से दिक्कत पैदा न हो, इसके लिए टिकट काउंटरों की संख्या के साथ ही 20 अतिरिक्त कर्मचारी और 35 अतिरिक्त सीआईएसएफ के जवान तैनात रहेंगे।


तीसरी बार भी बंद होगा स्टेशन?
मरम्मत कार्य के लिए सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन क्या तीसरी बार भी बंद होगा। यह एक बड़ा सवाल बना हुआ है, लेकिन स्टेशन बंद होने की अटकलें लगाई जाने लगी हैं। डीएमआरसी सूत्रों के मुताबिक जरूरत पड़ने पर एक बार फिर स्टेशन को बंद करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed