{"_id":"8d3babb0a1c993fb0608ecb21938d856","slug":"robber-flee-imitation-jewelry-give-to-goldsmith","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकली गहने देकर सुनार चंपत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकली गहने देकर सुनार चंपत
अमर उजाला, नोएडा
Updated Sun, 06 Oct 2013 11:52 PM IST
विज्ञापन
नोएडा के याकूबपुर गांव में 20 से अधिक लोगों को नकली गहने देकर लाखों की धोखाधड़ी का मामला प्रकाश में आया है। आरोपी सुनार वारदात के बाद से फरार है। मामला थाना फेज टू क्षेत्र का है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, करीब दो साल पहले याकूबपुर गांव में मूलरूप से शहाजनी चंदौसी जिला संभल के धर्मेश की सोनी ज्वैलर्स के नाम से एक दुकान थी।
विज्ञापन
वह याकूबपुर में किराए के मकान में रहता था। याकूबपुर गांव निवासी मोहित, प्रेम सिंह समेत बीस से अधिक लोगों ने धर्मेश को सोने के गहने ठीक कराने, हार आदि को गला कर अन्य गहने बनाने के लिए दिए थे।
विज्ञापन
इसके अलावा इनमें से कई लोगों ने उससे घर में शादी समेत अन्य कार्यक्रमों के लिए नए गहने भी खरीदे थे। मोहित ने बताया कि वक्त पड़ने पर जब गहने निकाले गए तो पता चला कि वे नकली हैं।
आठ तोले के गहने में एक तोला सोना और बाकी मिलावट है। यह पता लगने पर बाकी लोगों को इसकी जानकारी दी गई और उनके गहनों की जांच कराई गई तो वे भी नकली निकले।
सुनार की दुकान पर गए तो वह बंद थी। घर पर भी ताला लगा हुआ था। तब लोगों ने पुलिस में इसकी सूचना दी।
थाना फेज टू प्रभारी ओमप्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि, सुनार के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्जकर लिया गया है उसकी तलाश की जा रही है।