{"_id":"1eb19700abfe4e04ce10a3f40402933e","slug":"petro-producing-countries-meeting-will-in-january","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनवरी में होगा पेट्रो उत्पादक देशों का सम्मेलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनवरी में होगा पेट्रो उत्पादक देशों का सम्मेलन
अमर उजाला, नोएडा
Updated Fri, 13 Dec 2013 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा के एक्सपो मार्ट में विश्व भर के पेट्रो उत्पाद देशों का सम्मेलन होने जा रहा है। 12 से 15 जनवरी तक चलने वाले इस सम्मेलन की शुरुआत प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह करेंगे।
विज्ञापन
सम्मेलन की तैयारियों में प्राधिकरण और संबंधित अधिकारी जुट गए हैं। एक्सपो मार्ट में होने वाले इस सम्मेलन में पेट्रोलियम पदार्थ और गैस के बारे में चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
पेट्रो उत्पाद करने वाले सभी देश इसमें शिरकत करेंगे। सम्मेलन में करीब चार हजार प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे, जिनमें से करीब सात सौ प्रतिनिधि विदेशी होंगे।
कई देशों के ऊर्जा मंत्री और राजदूत भी हिस्सा लेंगे। इस मौके पर एक प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी, जिसमें पेट्रो उत्पाद की प्रक्रिया और मार्केटिंग के संबंध में जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
सम्मेलन की तैयारियों के लिए प्राधिकरण के चेयरमैन रमा रमण को नोडल अधिकारी बनाया गया है। सम्मेलन में भारत के प्रधानमंत्री समेत कई देशों के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे, इसलिए सुरक्षा व्यवस्था भी मजबूत रखी जाएगी।
व्यवस्थाओं के लिए प्राधिकरण चेयरमैन रमा रमण की अध्यक्षता में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक शुक्रवार को होगी।