फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   noida-delhi border sealed from today

आज से नोएडा-दिल्ली सीमा सील

Mon, 02 Dec 2013 09:49 PM IST
अमर उजाला, नोएडा
अमर उजाला, नोएडा Updated Mon, 02 Dec 2013 09:49 PM IST
विज्ञापन
noida-delhi border sealed from today

विधानसभा चुनाव दिल्ली में है, लेकिन परेशानी नोएडा वासियों को भी होगी। नोएडा से दिल्ली जाने वाले वाहन चालकों को मतदान से चौबीस घंटे पहले ही पुलिस की बॉर्डर चेकिंग से गुजरना पड़ेगा।

विज्ञापन


इस दौरान परेशानी से बचने के लिए अपने साथ आईडी प्रूफ जरूर रखें। एसपी सिटी योगेश सिंह ने बताया कि दिल्ली में मतदान को देखते हुए सोमवार की रात से शहर के बारह स्थानों पर बैरियर लगा कर बॉर्डर चेकिंग अभियान शुरू किया जा रहा है।
विज्ञापन


यह चार दिसंबर को मतदान खत्म होने तक जारी रहेगा। इस दौरान नोएडा से दिल्ली की सीमा में प्रवेश करने वाले वाहन चालकों को सघन जांच से गुजरना पड़ेगा। कैश, शराब और हथियार लेकर चलने वालों पर विशेष निगरानी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहिया वाहन चालकों व कार सवारों के आईडी प्रूफ भी चेक किए जाएंगे। किसी परेशानी से बचने के लिए आईडी प्रूफ लेकर चलने की सलाह दी जाती है।

दिल्ली व नोएडा पुलिस में रहेगा तालमेल
चुनाव को देखते हुए बॉर्डर पर नोएडा व दिल्ली पुलिस तैनात रहेगी। नोएडा से सटे दिल्ली के सभी थानों व चौकी प्रभारियों ने नोएडा पुलिस को अपने फोन नंबर व थानों के नंबर उपलब्ध करा दिए हैं। वहीं नोएडा पुलिस ने भी दिल्ली पुलिस को मोबाइल नंबर दिए हैं।

किसी भी सूचना पर फौरन नोएडा पुलिस सक्रिय हो जाएगी। दिल्ली के डीसीपी नोएडा पुलिस अधिकारियों के संपर्क में रहेंगे। चुनाव के मद्देनजर नोएडा व दिल्ली पुलिस अधिकारियों की कई बार बैठक हो चुकी है।

यहां होगी चेकिंग
-सेक्टर-14 ए नोएडा गेट
-सेक्टर-14 गंदा नाला
-न्यू अशोक नगर तिराहा
-टकसाल रोड
-सेक्टर-7
-वसुंधरा चौकी
-झुंडपुरा चौकी
-हरिदर्शन चौकी
-कोंडली सेक्टर-11
-रजत विहार कॉलोनी
-ओखला बैराज
-डीएनडी

ठेके व बारों में ताला
दिल्ली के साथ-साथ नोएडा के शराब ठेके व बार सोमवार की शाम से बंद कर दिए गए हैं। जिला आबकारी अधिकारी कुलदीप यादव ने बताया कि दिल्ली में मतदान को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने नोएडा में शराब ठेके व बार चार दिसंबर की शाम पांच बजे तक के लिए बंद करने के निर्देश दिए हैं।

दो दिन तक शराब ठेके बंद होने की जानकारी पाते ही नोएडा के शराब ठेकों पर लोगों की भीड़ जुटने लगी। चुनाव के चलते गाजियाबाद, फरीदाबाद के भी ठेके दो दिन बंद रहेंगे।


बसों व अन्य वाहनों पर रहेगी निगरानी
चुनाव के वक्त नोएडा दिल्ली में आवागमन के लिए ढेर सारे संसाधन हैं। इनमें निजी और सरकारी बसें भी शामिल हैं। आवागमन बंद तो नहीं होगा लेकिन पुलिस निगरानी जरूर रखेगी। इसके अलावा दूध और सब्जी समेत अन्य जरूरी वस्तु ढोने वाले वाहनों पर कोई रोकटोक नहीं होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed