{"_id":"d79672cfc045fc9881d9c86fa19f2115","slug":"mtu-70-thousand-students-were-enrolled","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमटीयू: 70 हजार छात्रों का हुआ दाखिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमटीयू: 70 हजार छात्रों का हुआ दाखिला
अमर उजाला, नोएडा
Updated Tue, 01 Oct 2013 12:29 AM IST
विज्ञापन
नोएडा की महामाया टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एमटीयू) में इस सत्र 2013-14 में 70 हजार छात्रों ने दाखिला लिया है।
विज्ञापन
इनके ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। हैरानी की बात ये है कि यूपीएसईई की काउंसलिंग से 10 फीसदी एडमिशन भी नहीं हुए हैं।
जबकि इसके उलट कॉलेजों ने खाली सीटों पर बंपर एडमिशन किए हैं। वहीं ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के पहले चरण में नियम पूरा न करने वाले छात्रों के दाखिले रद्द किए जा रहे हैं।
इसके वाद 8 अक्तूबर से प्रमाण पत्रों की जांच शुरू हो जाएगी।
दरअसल, यूपीएसईई की काउंसलिंग के बाद एनरोलमेंट के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 16 अगस्त से शुरू हो गई, जो 20 सितंबर तक जारी रही।
इसमें पीजी के छात्रों को फाइनल ईयर का रिजल्ट न आने पर रजिस्ट्रेशन में छूट दी गई थी। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की इस प्रक्रिया में बहुत से छात्र ऐसे हैं जिन्हें कॉलेजों ने नियमों के आधार पर दाखिला नहीं दिया है।
विज्ञापन
प्रमाण पत्रों की जांच के बाद इनका डाटा जारी होगा। अब 8 अक्तूबर से इन छात्रों के मूल प्रमाण पत्रों की जांच शुरू होगी। इसके लिए टीम गठित कर दी गई है।
जांच के आधार पर ही छात्रों को फाइनल एनरोलमेंट नंबर दिया जाएगा, जिसके आधार पर दिसंबर में होने वाली पहली परीक्षा के लिए रोल नंबर दिया जाएगा। यूनिवर्सिटी जल्द से जल्द एनरोलमेंट की प्रक्रिया को पूरा करना चाहती है।
विज्ञापन
खाली सीटों पर बंपर एडमिशन
यूपीएसईई की काउंसलिंग फ्लॉप होने के बाद भी दाखिले पिछले साल के आंकड़ों तक पहुंच गए हैं।
एमटीयू के 285 कॉलेजों में यूपी राज्य प्रवेश परीक्षा (एसईई) 2013 की जुलाई में हुई काउंसलिंग के आधार पर दस फीसदी दाखिले भी नहीं हुए हैं लेकिन इसके बाद खाली सीटों पर कॉलेजों ने अपने स्तर पर खूब दाखिले किए हैं।
काउंसलिंग से दस गुना ज्यादा तक खाली सीटों पर दाखिले हुए हैं।