{"_id":"40455a8191f12fefffefba9c65a16478","slug":"metro-once-again-paralised","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्किट में खराबी से दिनभर रेंगती रही मेट्रो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्किट में खराबी से दिनभर रेंगती रही मेट्रो
अमर उजाला, नोएडा
Updated Tue, 10 Dec 2013 02:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा में तकनीकी खराबी ने एक बार फिर मेट्रो की रफ्तार धीमी कर दी। ट्रैक सर्किट (सिग्नलिंग) में आई खराबी के कारण सोमवार को लाइन-3/4 (द्वारका से नोएडा व वैशाली) पर दिनभर मेट्रो रेंगती रही।
विज्ञापन
जगह-जगह मेट्रो के रुकने से यात्री परेशान रहे। 15 मिनट का सफर तय करने में घंटाभर लग गया। प्रगति मैदान से मंडी हाउस के बीच ट्रैक सर्किट व जंक्शन बॉक्स को जोड़ने वाली 700 मीटर सिग्नलिंग केबल का बड़ा हिस्सा चोरी हो गया।
विज्ञापन
इसके चलते सुबह से ही मेट्रो की रफ्तार को कम करना पड़ा। डीएमआरसी के मुताबिक सिग्नलिंग प्रणाली ध्वस्त होने से ट्रेन प्रोटेक्शन सिस्टम काम नहीं कर पाया। इसका जबरदस्त असर पड़ा।
विज्ञापन
प्रगति मैदान से मंडी हाउस सेक्शन के बीच 25 किलोमीटर प्रतिघंटे से ज्यादा की रफ्तार पर मेट्रो नहीं दौड़ पाई। जिस वजह से नोएडा और वैशाली तक सेवा प्रभावित हो गई।
पीक टाइम में नोएडा के सिटी सेंटर, बोटेनिकल गार्डन, सेक्टर-18, सेक्टर-16 और सेक्टर-15 मेट्रो स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ देखी गई।
ट्रेनों के संचालन के बीच तकनीकी खराबी को दूर कर पाना मुश्किल था। मेट्रो का संचालन बंद होने के बाद मरम्मत का कार्य किया गया।
टिकट काउंटर कई बार बंद
तकनीकी खराबी का असर मेट्रो की फ्रिक्वेंसी पर पड़ रहा था। ऐसे में मेट्रो के इंतजार में खड़े यात्रियों की भीड़ से स्टेशन परिसर व प्लेटफॉर्म बेहाल रहे।
हालात संभालने के लिए शहर के मेट्रो स्टेशनों पर बने टिकट काउंटर दिन में काई बार बंद करने पड़े। कई यात्रियों ने बस व ऑटो का विकल्प आजमाया।