{"_id":"935c038f794d4a0928718134dc7d6b6e","slug":"man-was-found-hanging-by-the-ceiling","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंखे से लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंखे से लटका मिला युवक का शव
अमर उजाला, नोएडा
Updated Fri, 18 Oct 2013 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा के थाना सेक्टर-24 क्षेत्र के गिझोड़ में बुधवार रात एक युवक का शव पंखे से लटका मिला। छानबीन में पुलिस को शव के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
विज्ञापन
इसलिए पुलिस इसे प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला मान रही है। जानकारी के मुताबिक मूलरूप से मालदा, कलकत्ता निवासी मानिक सरकार (20) गिझोड़ में किराए के मकान में अपने पिता-माता के साथ रहता था।
विज्ञापन
वह सेक्टर-63 के बी ब्लॉक की एक कंपनी में हाउस कीपिंग का काम करता था। बुधवार को घर वाले बाहर गए थे। वापस लौटे तो देखा कि दरवाजा भीतर से बंद था।
काफी खटखटाने पर भी दरवाजा नहीं खुला तो पड़ोसियों के साथ मिलकर दरवाजा तोड़ा। भीतर देखा कि उसका शव मां की चुनरी से पंखे से लटका हुआ था।
सीओ टू विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस के पहुंचने से पहले ही पड़ोसी शव को पंखे से उतार चुके थे लेकिन पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
संदिग्ध हालत में मिला अधेड़ का शव
नोएडा के थाना सेक्टर-58 क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह एक अधेड़ का शव मिला है। इसकी पहचान ममूरा निवासी सोनू मौर्या उर्फ सीताराम (55) के रूप में हुई है। सीओ टू विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि सेक्टर-58 में सड़क किनारे सोनू का शव मिला है। परिजनों के मुताबिक वह शराब का आदी था। संभव है कि यही उसकी मौत का कारण बनी।