फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   hard undertone on illegal factories

अवैध कारखानों पर कसा शिकंजा

Sun, 27 Oct 2013 01:12 AM IST
अमर उजाला, नोएडा
अमर उजाला, नोएडा Updated Sun, 27 Oct 2013 01:12 AM IST
विज्ञापन
hard undertone on illegal factories

नोएडा के ग्रामीण क्षेत्रों में चल रही अवैध औद्योगिक इकाइयों के खिलाफ प्राधिकरण और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम जांच करके कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन


इसके साथ विद्युत निगम अपने स्तर से बिजली के लोड की जांच करेगा, जिससे अवैध कारखाने चलाने वालों पर शिकंजा कसा जा सके। उद्यमियों की शिकायत पर जिलाधिकारी ने कार्रवाई करने का आदेश जारी किया है।
विज्ञापन


औद्योगिक संगठनों ने उद्योग बंधु की बैठक में अवैध औद्योगिक इकाई का मुद्दा उठाया था। इसमें कहा गया था कि औद्योगिक सेक्टरों से सटे हुए गांवों में अवैध रूप से कारखाने चलाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसका असर उद्योगों पर पड़ रहा है। ये इकाइयां न तो नियमों का पालन करती हैं और न ही मानकों का ध्यान रखती हैं।

इसे गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी हीरा लाल गुप्ता ने अवैध इकाइयों के खिलाफ जांच करके कार्रवाई का आदेश दिया। सूत्रों ने बताया कि प्राधिकरण और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम गठित की जा रही है, जो जांच करेगी।

इसके अलावा सभी विभागों द्वारा अपने-अपने स्तर से जांच कर इन पर कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाएगी। दूसरी तरफ, उद्यमी संगठन एनईए के प्रवक्ता सुधीर श्रीवास्तव का कहना है कि अवैध इकाइयां चोरी की बिजली जला रही हैं और प्रदूषण के स्तर को भी बढ़ने में मदद कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed