{"_id":"fc83d7a84a50982e2e27972e5953514b","slug":"girl-died-of-dengue","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू से बच्ची की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू से बच्ची की मौत
अमर उजाला, नोएडा
Updated Sun, 20 Oct 2013 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा के सेक्टर 24 स्थित ईएसआई अस्पताल में मरीजों की मौतों का सिलसिला जारी है। शनिवार सुबह अस्पताल में भर्ती एक बच्ची की डेंगू से मौत हो गई।
विज्ञापन
परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। जानकारी के मुताबिक दस वर्षीय मंजरी को शुक्रवार रात अस्पताल के बाल रोग वार्ड में भर्ती किया गया था।
विज्ञापन
अस्पताल के कार्यवाहक चिकित्सा निदेशक डॉ. सुनील देशपांडे ने बताया कि वह डेंगू से पीड़ित थी। शनिवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
मौत की सूचना मिलते ही नाराज परिजनों ने हंगामा किया और डॉक्टर व मेडिकल स्टाफ पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। काफी देर बाद परिजन शांत हुए और शव अपने साथ लेकर गए।
विज्ञापन
डॉ. देशपांडे ने बताया कि बच्ची की मौत डेंगू शॉक सिंड्रोम से हुई है। इसमें शरीर के अंग काम करना बंद कर देते हैं, जिससे मौत हो जाती है।
डेंगू के चार मरीज मिले
सेक्टर-30 स्थित जिला अस्पताल में डेंगू मरीजों की संख्या 104 तक पहुंच गई है। अस्पताल की पैथोलॉजी में 11 मरीजों का परीक्षण किया गया।
जिनमें से चार मरीजों में डेंगू की पुष्टि की गई है। डॉ. आरएम लवानिया ने बताया कि रैपिड कार्ड रीडर पर इन मरीजों के सैंपल की जांच की गई।
पैथोलॉजी में करीब एक सप्ताह से अधिक समय से एलाइजा किट उपलब्ध नहीं है। जिसके कारण कार्ड रीडर पर ही जांच की जा रही है। एलाइजा किट के लिए अस्पताल की ओर से नेशनल वेक्टर बॉर्न डिजीज सेंटर को लिखा गया है।