{"_id":"47ab86a7ea5bf3ecd83d361557a8ea50","slug":"ghaziabad-and-marigold-won-the-match","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद वंडर्स व मैरीगोल्ड ने जीते मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद वंडर्स व मैरीगोल्ड ने जीते मैच
अमर उजाला, नोएडा
Updated Sun, 29 Sep 2013 01:56 AM IST
विज्ञापन
नोएडा के सेक्टर-16 ए स्थित एपीजे स्कूल में शनिवार को सत्यपाल मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन हुआ।
विज्ञापन
प्रतियोगिता का पहला मैच संस्कृति स्कूल दिल्ली और गाजियाबाद वंडर्स के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए संस्कृति स्कूल की टीम निर्धारित 25 ओवरों में आठ विकेट गंवाकर महज 97 रन ही बना सकी।
सबसे अधिक 32 रन अभिज्ञान ने बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गाजियाबाद वंडर्स ने 14.2 ओवरों में तीन विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया।
पांच ओवर में महज 11 रन देकर चार विकेट लेने वाले गाजियाबाद वंडर्स के कुश को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
दूसरा मैच मैरीगोल्ड और फादर एग्नेल की टीमों के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मैरीगोल्ड की टीम ने निर्धारित ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 163 रन का स्कोर खड़ा किया।
विज्ञापन
जवाब में फादर एग्नेल की टीम 126 रन पर ही सिमट गई। मैरीगोल्ड की ओर से ऋतिक अवाना ने सर्वाधिक 30 रन बनाए। अक्षय सैनी को तीन विकेट और 28 रन के हरफनमौला प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन