फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   city center metro station increase scourge of Botanical Gardens

सिटी सेंटर ने बॉटनिकल गार्डन की बढ़ाई आफत

Fri, 18 Oct 2013 01:32 AM IST
अमर उजाला, नोएडा
अमर उजाला, नोएडा Updated Fri, 18 Oct 2013 01:32 AM IST
विज्ञापन
city center metro station increase scourge of Botanical Gardens

नोएडा के सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन का प्लेटफार्म नंबर एक बंद होने से यात्रियों ने गोल्फ कोर्स से आगे बढ़कर बॉटनिकल गार्डन का रुख कर लिया है।

विज्ञापन


इसकी वजह से यहां पार्किंग और सड़क जाम जैसी समस्याएं खड़ी होने लगी हैं। सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन के पिलर नंबर 174 और 185 की मरम्मत का काम अभी जारी है।
विज्ञापन


ऐसे में प्लेटफार्म नंबर एक पूरी तरह से बंद पड़ा है। प्लेटफार्म नंबर दो पर मेट्रो की आवाजाही से यात्रियों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है, जिसकी वजह से यात्री दूसरे स्टेशन का सहारा ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिटी सेंटर के बाद बॉटनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन पर पार्किंग की सुविधा है। ऐसे में यहां पर यात्रियों की संख्या बढ़ रही है। इस कारण यहां ऑटो और रिक्शा चालकों की भी सड़क पर भीड़ रहती है जिससे दिन में कई बार जाम की स्थिति बन रही है।

सुबह ही भर जाती है पार्किंग
बॉटनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन की पार्किंग सुबह के समय ही भर जाती है। यहां पर ग्यारह बजे के बाद गाड़ी खड़ी करने में मशक्कत करनी पड़ती है। इसमें दो पहिया वाहनों के साथ कार वालों को भी परेशानी हो रही है।


ऑटो और रिक्शे की भीड़
मेट्रो की आवाजाही के साथ ऑटो और रिक्शा की भीड़ भी बॉटनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन पर यात्रियों के लिए परेशानी बन चुकी है। सवारियों को बैठाने की होड़ में कई बार यहां पर दुर्घटनाएं भी हो रही हैं।

सड़क जाम की है बड़ी समस्या
ऑटो और रिक्शा के साथ बसें भी यहां पर आड़ी-तिरछी खड़ी हो जाती हैं। इस वजह से सड़क पर दिन में कई बार जाम की स्थिति बन जाती है। वहीं, सड़क पर दुकान लगाने वाले भी जाम को बढ़ावा दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed