फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   ccsu: 14th cutoff of ug publish today

सीसीएसयू: यूजी की 14वीं कटऑफ आज

Mon, 30 Sep 2013 12:25 AM IST
अमर उजाला, नोएडा
अमर उजाला, नोएडा Updated Mon, 30 Sep 2013 12:25 AM IST
विज्ञापन
ccsu: 14th cutoff of ug publish today

नोएडा में चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (सीसीएसयू) के यूजी कोर्सेज की 14वीं और पीजी की 13वीं कटऑफ लिस्ट सोमवार को जारी की जाएगी।

विज्ञापन


गवर्नमेंट और एडिड कॉलेजों में बड़ी संख्या में खाली सीटों को देखते हुए यूनिवर्सिटी ने दाखिला प्रक्रिया को आगे बढ़ा दिया है।

इससे पहले 30 सितंबर को पिछली मेरिट के आधार पर दाखिले समाप्त किए जा रहे थे। इस नई मेरिट के बाद आरक्षित पड़ी खाली सीटों को सामान्य में बदलकर छात्रों को मौका दिया जाएगा।

दरअसल, यूजी की 13वीं और पीजी की 12वीं मेरिट 26 सितंबर को जारी की गई थी। इसे अंतिम लिस्ट घोषित करते हुए यूनिवर्सिटी ने 30 सितंबर तक दाखिला प्रक्रिया खत्म करने के निर्देश दिए थे, लेकिन खाली सीटों को देखते हुए एक और मेरिट जारी करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन


पिछली मेरिट में शामिल छात्र सोमवार तक अपनी सीट पक्की कर सकते हैं। शहर के डिग्री कॉलेज में बीए की सभी 720 सीटें फुल हो गई हैं। बीकॉम, बीएससी बायो व बीएससी मैथ की जनरल कैटेगरी की सभी सीटें भी भर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरक्षित श्रेणी में बीकॉम में 2 और बीएससी में 5 सीट खाली हैं। एमबीए डिग्री कॉलेज दादरी और कुमारी मायावती गवर्नमेंट वूमन पीजी कॉलेज, बादलपुर में यूजी कोर्सेज में 100 से ज्यादा सीटें खाली हैं।


एलएलबी-बीएएलएलबी में अंतिम मौका
सीसीएसयू के लॉ कॉलेजों में एलएलबी (तीन साल) और बीए-एलएलबी (पांच साल) के कोर्स में दाखिले का अंतिम मौका सोमवार तक है।

यूनिवर्सिटी ने नए छात्रों के लिए इन कोर्सेज में रजिस्ट्रेशन खोले थे, जो 30 सितंबर को खत्म हो जाएंगे। पहले रजिस्ट्रेशन कर चुके छात्र भी इसके जरिये अपने कॉलेज में बदलाव कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed