{"_id":"cc5695565d187e7d76db50774bbd6193","slug":"businessman-wants-to-stop-e-service-system","type":"story","status":"publish","title_hn":"ई-सर्विस बंद करके पहले जैसी हो व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ई-सर्विस बंद करके पहले जैसी हो व्यवस्था
अमर उजाला, नोएडा
Updated Fri, 18 Oct 2013 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा के उद्यमियों ने वाणिज्य कर विभाग के संयुक्त आयुक्त से कहा है कि ई-सर्विस यदि व्यावहारिक होती तो दिल्ली, पंजाब और झारखंड में इसे बंद क्यों किया जाता? साथ ही उद्यमियों ने व्यावहारिक दिक्कतों का हवाला देते हुए फॉर्म 38 को दोबारा शुरू कराने की मांग की।
विज्ञापन
प्रदेश में फॉर्म 38 को बंद करके ई-सर्विस लागू करने की अधिसूचना जारी हो चुकी है। इससे उद्यमियों में खासी ऊहापोह की स्थिति बनी हुई है।
बृहस्पतिवार को उद्यमी संगठन एनईए के अध्यक्ष विपिन मल्हन की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल वाणिज्य कर विभाग के संयुक्त आयुक्त प्रदीप यादव, केशव लाल और एके राय से सेक्टर-29 स्थित कार्यालय में मिला।
विज्ञापन
इस दौरान अधिकारियों से वार्ता करते हुए दिल्ली, पंजाब और झारखंड का उदाहरण दिया। मल्हन का कहना है कि यदि ई-सर्विस लागू नहीं की गई तो उद्यमी और व्यापारी आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
इस मौके पर सुधीर श्रीवास्तव, अतुल मित्तल, हरीश जुनेजा, आलोक गुप्ता, एलबी सिंह, नीरू शर्मा और पीयूष मंगला समेत कई उद्यमी मौजूद रहे।