{"_id":"de2c97be0de0e2b5fed25c8132e2b37e","slug":"auto-gang-looting-media-person","type":"story","status":"publish","title_hn":"आटो गैंग ने मीडियाकर्मी से की लूटपाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आटो गैंग ने मीडियाकर्मी से की लूटपाट
अमर उजाला, नोएडा
Updated Sun, 29 Sep 2013 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा में ऑटो में सवारी बन कर बैठे कुछ लोगों ने शनिवार रात सेक्टर-71 में एक मीडियाकर्मी से लूटपाट की। इसके बाद बदमाश उन्हें सर्फाबाद के सुनसान इलाके में उतार कर भाग निकले।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक बदरपुर दिल्ली निवासी मनोज कुमार मिश्र सेक्टर-59 स्थित अमर उजाला कार्यालय से शनिवार रात ड्यूटी खत्म कर घर लौटने के लिए मामूरा चौक पर वाहन का इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन
उसी दौरान उनके पास एक ऑटो आकर रुका, जिसमें पहले से ही तीन चार लोग बैठे थे। सेक्टर-37 जाने के लिए वह भी आटो में बैठ गए।
जब ऑटो सेक्टर-71 के पास पहुंचा तो चालक के इशारे पर सवारी बन कर बैठे बदमाशों ने मारपीट करके उनसे रुपये और मोबाइल छीन लिया। इसके बाद सर्फाबाद के पास सुनसान इलाके में धमकी देते हुए उतार कर भाग निकले।
विज्ञापन
मनोज किसी तरह साईं मंदिर के पास पहुंचे और एक आटो चालक की मदद से थाना सेक्टर-37 पहुंचे। वहां पुलिस चौकी पर मौजूद सिपाही को घटना की जानकारी दी।
मनोज के मुताबिक सिपाही ने सूचना पाकर फौरन मदद के लिए कार्रवाई शुरू कर दी। उन्हें घर भेजने के लिए आर्थिक मदद भी दी।