फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   artists are given messages of goodwill

सद्भावना का संदेश दे रहे हैं यह कलाकार

Sat, 28 Sep 2013 12:49 AM IST
महेश केजरीवाल, नोएडा
महेश केजरीवाल, नोएडा Updated Sat, 28 Sep 2013 12:49 AM IST
विज्ञापन
artists are given messages of goodwill

कुछ लोग भले ही धर्म के नाम पर एक-दूसरे का खून बहा रहे हों लेकिन यहां की रामलीला में किसी न किसी रूप में शामिल होकर कई मुसलमान कलाकार वर्षों से सद्भावना और भाईचारे का संदेश दे रहे हैं।

विज्ञापन


कहीं बशीर अहमद खां की आवाज में चौपाइयां गूंजती हैं तो कहीं इमरान खां स्पेशल इफैक्ट के जरिये मंच को जीवंत करते हैं।

तीन साल से रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ का पुतला बनाने वाले हारुन कहते हैं कि हिंदू और मुसलमानों में सद्भावना और भाईचारा बनी रहे इसीलिए वे बिना किसी हिचक के काम करते हैं।
विज्ञापन


उनका कहना है कि दोनों बेशक अलग धर्म हैं लेकिन हमारा खून एक ही है। रामलीला महोत्सव का मुसलमान भाई भी इंतजार करते हैं। एक महीने पहले से कई कलाकार हिंदू भाइयों के साथ मिलकर तैयारियों में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली में वर्ष 2004 में सर्वश्रेष्ठ रामलीला का पुरस्कार जीत चुके निर्देशक गोस्वामी सुशील जी महाराज की देखरेख में अल्फा-दो स्थित श्री धार्मिक रामलीला कमेटी की ओर से रामलीला का आयोजन किया जा रहा है।

अल्फा-दो कमर्शियल बेल्ट में आठवीं बार आयोजित हो रहे दशहरा महोत्सव में करीब 75 कलाकारों में करीब 24 मुसलमान कलाकार भी भूमिका अदा करते हैं।

दिल्ली के भारतीय कला केंद्र से जुड़े रहे और रामलीला कमेटी में वर्षों से चौपाई गाने वाले बशीर अहमद खां अब भले ही इस दुनिया में न हों लेकिन अब भी रामलीला में उन्हीं की आवाज में चौपाई सुनाई देती हैं।

वहीं जोधपुर के रहने वाले इमरान खां वर्षों से मंच पर स्पेशल इफैक्ट देने का काम कर रहे हैं। रावण, मेघनाथ और कुंभकर्ण का तीन साल से हारुन पुतला बना रहे हैं।


रामलीला में नृत्य करने वाले बीकानेर निवासी राज रहीम कई भी साल से जुडे़ हैं। जबकि कासना निवासी कारपेंटर मुंशी खान और अहमद निसार पहली बार रामलीला मंचन के लिए सेट बनाने का काम कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed