{"_id":"e80cdbcb79c9fbbe6b7d4ea91d1020a4","slug":"another-street-stopped-the-powerhouse-construction","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक और सड़क ने रोका बिजली घर का रास्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक और सड़क ने रोका बिजली घर का रास्ता
अमर उजाला, नोएडा
Updated Tue, 01 Oct 2013 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा के सेक्टर-115 में निर्माणाधीन 132 केवी के बिजली घर का काम सड़क न बनने से बीच में अटक गया है।
विज्ञापन
इसकी वजह से उपकेंद्र में बड़ी मशीन और उपकरणों को पहुंचाने में दिक्कत आ रही है।
वहीं, विद्युत निगम ने इस संबंध में प्राधिकरण को पत्र भेजकर कार्यों को पूरा कराने की बात कही है।
पश्चिमांचल विद्युत निगम सेक्टर-115 में 132 केवी का बिजली घर तैयार कर रहा है। इसमें नोएडा प्राधिकरण भी संयुक्त रूप से भागीदार है।
इस बिजली घर से छोटे सबस्टेशन यानी 33/11 केवी को भी सप्लाई दी जाएगी, जिसका सेक्टरों और ग्रामीण क्षेत्रों में वितरण किया जाएगा।
उपकेंद्र का ढांचा तैयार हो चुका है। अब इसमें ट्रांसफार्मर और बड़ी मशीनरी लगाई जानी है, लेकिन समस्या यह है कि सड़क नहीं होने से मशीनरी पहुंचाने वाली गाड़ियों के आवागमन में बाधा आ रही है।
पश्चिमांचल विद्युत निगम के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर जेएस यादव का कहना है कि सड़क निर्माण के संबंध में प्राधिकरण को अवगत करा दिया है।
अधिकारियों के मानें तो भूलेख विभाग अभी तक इसका खाका नहीं खींच पाया है। इसके साथ नियोजन विभाग भी आगे की कार्रवाई करने में असमर्थ है।
उन्होंने बताया कि जब तक सड़क का निर्माण नहीं होता, बिजली घर को शुरू नहीं किया जा सकेगा।