{"_id":"73-37628","slug":"Noida-37628-73","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्ल्ड स्कॉलर कप ग्लोबल राउंड में छाया रायन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वर्ल्ड स्कॉलर कप ग्लोबल राउंड में छाया रायन
Noida
Updated Fri, 28 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
नोएडा। दुबई में आयोजित वर्ल्ड स्कॉलर कप ग्लोबल राउंड-2013 में रायन इंटरनेशनल स्कूल, नोएडा के छात्रों ने अपनी प्रतिभा के झंडे गाड़ दिए। 12वीं के छात्र शाश्रिक अंबारदार और 11वीं के छात्र रजत जैन ने सीनियर और जूनियर टीम में सबसे ज्यादा स्कोर हासिल किया। जबकि दसवीं के छात्र पार्थ, 11वीं के छात्र रजत जैन और पीयूष को सर्वश्रेष्ठ न्यूकमर टीम का दर्जा मिला। 19 से 25 जून तक आयोजित दूसरे राउंड की इस प्रतियोगिता में विश्व भर से चुने गए 1600 छात्रों ने हिस्सा लिया। तीसरा और फाइनल राउंड अमेरिका में आयोजित होगा। स्कूल प्रिंसिपल अनुराधा शर्मा ने बताया कि वर्ल्ड स्कॉलर कप छात्रों के ज्ञान पर आधारित है। इसमें छात्रों की गणित, अंग्रेजी और साइंस आदि विषयों में वादविवाद, लेखन समेत ऐसी अन्य तमाम क्षमताओं का आंकलन किया जाता है।
विज्ञापन