{"_id":"73-37626","slug":"Noida-37626-73","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैडमिंटन में भविष्य बनाना हुआ महंगा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैडमिंटन में भविष्य बनाना हुआ महंगा
Noida
Updated Fri, 28 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
नोएडा। अब खेलों में भविष्य तलाशना भी महंगा हो गया है। प्राधिकरण के नए आदेश के बाद नोएडा स्टेडियम में बैडमिंटन खेलने वालों को 250 रुपये अतिरिक्त चुकाने होंगे। नतीजतन एक जुलाई से 1000 की जगह 1250 रुपये प्रतिमाह देना होगा। वहीं, सुविधाओं की बात करें तो सिर्फ खेलने की जगह मिलेगी, वो भी लंबे इंतजार के बाद।
एक ओर सरकारें महंगाई के नाम पर कमर तोड़ने में जुटी हैं। वहीं, दूसरी ओर सरकारी एजेंसियां भी पीछे नहीं हैं। नोएडा स्टेडियम में खेलों को संचालित करने का काम प्राधिकरण के जिम्मे है। यहां आने वाले खिलाड़ियों से शुल्क वसूली होती है, जो प्राधिकरण के खाते में जाती है। हालांकि, संचालित करने वालों को आधा शुल्क मिलता है। शहर में स्वीमिंग पूल पहले ही महंगे हो चुके हैं। अब बैडमिंटन को महंगा कर दिया गया है। जिला बैडमिंटन संघ के संयुक्त सचिव अनिल गर्ग ने बताया कि प्राधिकरण का आदेश चस्पा कर दिया गया है और एक जुलाई से बढ़ी हुई फीस यानी 1250 रुपये प्रति माह वसूल की जाएगी। उन्होंने बताया कि यहां खेलने वालों की संख्या काफी अधिक है, ऐसे में नई सदस्यता के लिए भी इंतजार करना पड़ेगा।