{"_id":"73-34182","slug":"Noida-34182-73","type":"story","status":"publish","title_hn":"नलगढ़ा में बनेगा ऐतिहासिक स्थल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नलगढ़ा में बनेगा ऐतिहासिक स्थल
Noida
Updated Thu, 18 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा। नलगढ़ा गांव में शहीदों के लिए स्मारक बनाकर उसे ऐतिहासिक स्थल का रूप दिया जाएगा। स्थापना दिवस के मौके पर सीईओ ने यह ऐलान किया है।
नोएडा कर्मचारी संघ के तत्वावधान में नोएडा के स्थापना दिवस पर इंदिरा गांधी कला केंद्र में बुधवार को सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एनईए ने अपनी आधा दर्जन मांगें रखीं। उनमें नलगढ़ा में शहीद स्मारक बनाने की मांग भी शामिल थी। इस पर सीईओ रमा रमण ने आश्वासन दिया कि नलगढ़ा गांव में शहीद स्मारक बनाने केसाथ ही अगर जगह मिली तो शहीदों केनाम पर पार्क भी बनवाया जाएगा। इसकेसाथ ही गांव में ही ऑडिटोरियम व लाइब्रेरी बनवाने की भी मांग की गई है। बता दें कि स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान सरदार भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु ने असेंबली में जो बम फेंका था, उसे इसी गांव के बीहड़ में बनाया गया था। जिस पत्थर पर पीस कर बम का मसाला तैयार किया गया था, वह अब भी वहां मौजूद है। प्राधिकरण के इस फैसले को सुनकर ग्रामीण भी बहुत खुश हैं। नलगढ़ा निवासी सरदार अमरजीत सिंह का कहना है कि अगर स्मारक या पार्क बनाया जाता है तो यह शहीद भगत सिंह की नोएडा की तरफ से सच्ची श्रद्धांजलि होगी। हमें और गर्व महसूस होगा।
इसके साथ ही सीईओ ने नोएडा प्राधिकरण के दफ्तर बनवाने की योजना को भी जल्द मूर्त रूप में लाने की बात कही है। सीईओ ने कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के बाद चिकित्सा सुविधा, वर्दी और धुलाई भत्ता देने की मांग भी पूरी कराने का आश्वासन दिया है। इससे पहले प्राधिकरण परिसर में हवन कार्यक्रम किया गया। जबकि सुबह के समय प्राधिकरण अधिकारियों व कर्मचारियों के बीच बैडमिंटन, कैरम, चेस, रस्साकसी, टेनिस एवं शतरंज प्रतियोगिताएं भी हुईं। कार्यक्रम के दौरान डीएम कुमार रविकांत सिंह, एसीईओ प्रमांशु कुमार, डीसीईओ विजय यादव, एओ राजेश प्रकाश, सीईएमई सिविल एके गोयल, सीएमई होम सिंह यादव, सीपीई आरएस यादव, एनईए के अध्यक्ष चौ. कुशलपाल, महासचिव अशोक शर्मा सहित तमाम अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।