फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   9 को पीएचडी प्रवेश परीक्षा

9 को पीएचडी प्रवेश परीक्षा

Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
Noida
Noida Updated Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
नोएडा। गौतमबुद्ध टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एमटीयू) के सत्र 2011-12 का पीएचडी एप्टीट्यूड टेस्ट (प्रवेश परीक्षा) 9 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा। पीएचडी के लिए पूर्व में आवेदन कर चुके अभ्यर्थी इस टेस्ट में शामिल होंगे। इसके आधार पर यूनिवर्सिटी पीएचडी स्कॉलर्स की मेरिट लिस्ट जारी करेगी। यूनिवर्सिटी ने इस प्रवेश परीक्षा की शुरुआत पिछले साल की थी।
विज्ञापन

यूनिवर्सिटी के कुलसचिव यूएस तोमर के मुताबिक जो आवेदक मैनेजमेंट, इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (टेक्सटाइल, केमिकल टेक्नोलॉजी, बायोटेक्नोलॉजी, बायोइंफोरमेटिक्स, एमसीए), फार्मेसी, बेसिक साइंस (फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ) और आर्किटेक्चर के क्षेत्रों में पीएचडी के लिए आवेदन कर चुके हैं उन्हें यह टेस्ट देना होगा। टेस्ट 9 दिसंबर को लखनऊ में आयोजित किया जाएगा। सुबह 11 से 12 बजे तक होने वाली परीक्षा के लिए एक घंटा पहले रिपोर्ट करनी होगी।
विज्ञापन

इस परीक्षा में शामिल होने के लिए ऑनलाइन एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है, जिस पर अपना फोटो लगाकर राजपत्रित अधिकारी से सत्यापित करना होगा। अगले सप्ताह टेस्ट में शामिल होने वाले छात्रों की सूची जारी कर दी जाएगी। जनवरी में सफल अभ्यर्थियों की मेरिट लिस्ट नंबरों के साथ जारी कर दी जाएगी। इसके बाद रिसर्च डिग्री कमेटी (आरडीसी) की बैठक चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed