{"_id":"73-26893","slug":"Noida-26893-73","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर पर छाया स्मॉग, बढ़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर पर छाया स्मॉग, बढ़ी परेशानी
Noida
Updated Mon, 05 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा। शहर पर पसरे धुंध को सामान्य कोहरा समझने की भूल न करें। यह स्मॉग है और वजह शहर में बढ़ता वायु प्रदूषण है। रविवार पूरे दिन स्मॉग की चादर पसरी रही। लोग दिन भर आंखों में जलन, गले में खरास और सांस फूलने जैसी समस्या से जूझते दिखाई दिए।
गाड़ियों की लगातार बढ़ती संख्या व असंगठित क्षेत्रों में चल रही औद्योगिक इकाइयां वातावरण में जहर घोल रही है। उत्तर प्रदेश प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड की रिपोर्ट के मुताबिक नोएडा में करीब दो दर्जन प्रदूषण फैलाने वाली फैक्ट्रियां चिह्नित की गई हैं। फैक्ट्रियों व वाहनों से निकला धुआं इन दिनों कोहरे के रूप में आसमान पर छाया हुआ है। स्मॉग की वजह से हर आदमी आंखों में जलन, गले में खरास, खांसी, सांस फूलने जैसी श्वसन तंत्र की बीमारियों की चपेट में है।
जिला अस्पताल के वरिष्ठ सांस रोग विशेषज्ञ डॉ. डीके वर्मा ने बताया कि स्मॉग की वजह से ही श्वसन तंत्र से पीड़ित मरीजों की संख्या अचानक से बढ़ गई है। रोजाना बड़ी संख्या में मरीज लंबी खांसी, अस्थमा, ब्रोन्काइटिस, श्वसन तंत्र की एलर्जी जैसी बीमारियों की शिकायतें लेकर आ रहे हैं।