फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Food Department busted a factory manufacturing adulterated spices in Greater Noida

ग्रेटर नोएडा: मिलावटी मसाले बनाने वाली फैक्टरी पकड़ी, खाद्य विभाग ने की कार्रवाई, कंपनी को किया सील

Sat, 10 Oct 2026 04:50 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: Vijay Singh Pundir Updated Sat, 10 Oct 2026 04:50 PM IST
सार

फैक्टरी में मिर्ची पाउडर, हल्दी पाउडर बनाने में हानिकारक रंगों का प्रयोग किया जा रहा था। मिलावट कर मिर्ची व हल्दी पाउडर की मात्रा बढ़ाई जा रही थी। उसके बाद उसमें रंग मिला दिया जाता था। वहीं धनिया पाउंडर में डंडी की भूसी मिलाई जा रही थी। उसमें भी रंग मिलाया जा रहा था। ताकि धनिया का रंग असली जैसा लगे।

विज्ञापन
Food Department busted a factory manufacturing adulterated spices in Greater Noida
मिलावटी मसाले बनाने वाली फैक्टरी पकड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खाद्य विभाग की टीम ने ग्रेनो वेस्ट में मिलावटी मसाले बनाने वाली फैक्टरी पकड़ी है। धर्मेश इंडस्ट्रीज मसाला फैक्टरी से 3759 किग्रा सामग्री बरामद की है। इनमें मिलावटी मसाले भी शामिल हैं। सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय सर्वेश मिश्रा ने बताया कि फैक्टरी में मिर्ची पाउडर, हल्दी पाउडर बनाने में हानिकारक रंगों का प्रयोग किया जा रहा था। 

विज्ञापन


मिलावट कर मिर्ची व हल्दी पाउडर की मात्रा बढ़ाई जा रही थी। उसके बाद उसमें रंग मिला दिया जाता था। वहीं धनिया पाउंडर में डंडी की भूसी मिलाई जा रही थी। उसमें भी रंग मिलाया जा रहा था। ताकि धनिया का रंग असली जैसा लगे। मौके से 125 किग्रा मिर्च बीज, 1050 किग्रा हल्दी पाउडर, 315 किग्रा धनिया पाउडर, 525 किग्रा मिर्च पाउडर, 360 किग्रा धनिया के टुकड़े, 140 किग्रा साबुत हल्दी, 600 किग्रा धनिया की डंडी की भूसी, 180 किग्रा अन्य की डंडी मिर्च बीज मिले हुए, 100 किग्रा सोयाबीन की बड़ी, 300 किग्रा साबुत मिर्च, 2 किग्रा पीला रंग, 2 किग्रा लाल रंग एवं 60 किग्रा सरसों का तेल बरामद किया है। तेल का प्रयोग मसालों को चमकाने के लिए किया जा रहा था। 
विज्ञापन


विभाग के अफसरों ने बताया कि धर्मेश इंडस्ट्रीज मसाला निर्माण इकाई के संचालक के खिलाफ बिसरख कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई गई है। जबकि लाइसेंस भी निरस्त करने की कार्रवाई की जा रही है। कंपनी पिछले एक साल से अधिक समय से चल रही थी। टीम ने विभिन्न मसालों के 13 नमूने लिए है। उनको जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed