फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   18 new cases of dengue

डेंगू के 18 नए मरीजों की पुष्टि

Tue, 01 Oct 2013 12:41 AM IST
अमर उजाला, नोएडा
अमर उजाला, नोएडा Updated Tue, 01 Oct 2013 12:41 AM IST
विज्ञापन
18 new cases of dengue

नोएडा के सेक्टर-30 स्थित जिला अस्पताल की ओर से डेंगू के 18 नए मरीजों की पुष्टि की गई है। अस्पताल की पैथोलॉजी में यह जांच एलाइजा किट से की गई है।

विज्ञापन


इसी के साथ डेंगू मरीजों की संख्या 92 हो गई है जबकि एक अन्य मरीज में गाजियाबाद की ओर से पुष्टि की गई थी। ऐसे में डेंगू मरीजों की कुल संख्या 93 हो गई है।
विज्ञापन


सीएमएस डॉ. अशोक मिश्र ने बताया कि नेशनल वेक्टर बॉर्न डिसीज कंट्रोल प्रोग्राम, दिल्ली की ओर से अस्पताल को दो एलाइजा जांच किट मिली थी।

सोमवार को दूसरी किट में 89 सैंपलों की जांच की गई थी, जिसमें से 18 में डेंगू की पुष्टि हुई है। इससे पहले अस्पताल की ओर से 74 मरीजों में डेंगू की पुष्टि की जा चुकी है, जिसमें से 41 मरीजों में कार्ड रीडर जांच में डेंगू प्रकाश में आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. मिश्र ने बताया कि सभी मरीजों की रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को भेज दी गई है। 89 सैंपल की जांच के बाद एलाइजा किट खत्म हो गई है।

दो एलाइजा किट से 179 सैंपल की जांच की जा चुकी है। वहीं इस मामले में सीएमओ डॉ. आरके गर्ग का कहना है कि 18 मरीजों की रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को नहीं मिली है।

इससे पहले अस्पताल की ओर से पुष्टि किए गए मरीजों की रिपोर्ट मिल चुकी है लेकिन उसमें मरीजों का पूरा पता नहीं दिया गया था और न ही काउंटर जांच के लिए सैंपल दिए गए थे।


डॉ. गर्ग ने बताया कि एलाइजा किट से जांच मान्य है।

56 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार
सीएमओ डॉ. आरके गर्ग ने बताया कि, निजी अस्पतालों से अब तक 111 मरीजों का ब्लड सैंपल मिला है। सैंपल काउंटर जांच के लिए दिल्ली स्थित राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी) भेजे गए थे।

55 की रिपोर्ट निगेटिव आई है और 56 सैंपल की रिपोर्ट मिलनी बाकी है। ये सैंपल करीब तीन दिन पहले एनसीडीसी भेजे गए थे। सबसे ज्यादा सैंपल कैलाश अस्पताल से मिले हैं।

निजी अस्पतालों को नोटिस
स्वास्थ्य विभाग की ओर से निजी अस्पतालों को नोटिस भेजा गया है, जिसमें अस्पतालों को एलाइजा किट से ही जांच करने की हिदायत दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed