फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   no compromise on law and order akhilesh says

कानून व्यवस्था से कोई समझौता नहीं: अखिलेश

Sat, 16 Mar 2013 12:16 AM IST
लखनऊ/ब्यूरो
लखनऊ/ब्यूरो Updated Sat, 16 Mar 2013 12:16 AM IST
विज्ञापन
no compromise on law and order akhilesh says

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दोहराया है कि सरकार कानून-व्यवस्था से कोई समझौता नहीं करेगी। उन्होंने माना, कानून-व्यवस्था के मोर्चे पर अपेक्षित सुधार नहीं हो पाया है।

विज्ञापन


सरकार का अब सारा ध्यान कानून-व्यवस्था को दुरुस्त करने पर होगा। जो पुलिस अधिकारी कानून-व्यवस्था संभालने में खरे नहीं उतरेंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अच्छे अफसरों को आगे लाकर खराब को पीछे किया जाएगा।
विज्ञापन


पुलिस वाहनों को जीपीएस (ग्लोबल प़ोजिशनिंग सिस्टम) से लैस किया जाएगा ताकि यह पता लग सके कि फोर्स कहां है और मौके पर कितनी देर में पहुंच रही है।

एक कंट्रोल रूम भी खोला जा रहा है। इसमें सीसीटीवी के जरिये अपराध नियंत्रण के साथ पुलिस की गतिविधियों पर भी निगाह रखी जाएगी।

अपनी सरकार की पहली वर्षगांठ पर शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में अखिलेश ने स्वीकार किया कि बीते एक साल में कानून-व्यवस्था के लिए जितना काम होना चाहिए था, नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार इस पर चिंतित है और ठोस व कड़े कदम उठाएगी। सरकार मानती है कि चाहे कितनी भी उपलब्धियां हों, एक वारदात हो जाए तो सारी उपलब्धियां पीछे हो जाती हैं। इससे विकास का रास्ता रुकता है।

जैसे घोषणा पत्र के तमाम वादों पर अमल कराया जा रहा है, वैसे ही अब पुलिस सुधार पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। पुलिस की भाषा, व्यवहार और कार्यशैली पर भी ध्यान दिया जाएगा। आवश्यकता पड़ी तो ट्रेनिंग का भी सहारा लिया जाएगा।

हमें किसी से प्रेम नहीं
नौकरशाही से जुड़े एक सवाल पर अखिलेश ने कहा कि हमें किसी से प्रेम नहीं है। सोच यह है कि अच्छे अधिकारी को मौका मिलना चाहिए। काफी अफसरों में अपने-आप सुधार आया है।

जो नहीं सुधर रहे हैं, उन्हें पीछे करके अच्छे अफसरों को मौका दिया जाएगा। भ्रष्टाचार को लेकर भी सरकार गंभीर है। भ्रष्टाचार में लिप्त लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।

अखिलेश ने कहा कि उनके सामने तमाम चीजों की बदलने की चुनौती थी। तमाम ऐसी योजनाएं चल रही थीं जिससे जनता को कोई फायदा नहीं था। हमने लोकतंत्र बहाल करके लोगों को महसूस कराया कि जनता की सरकार है।

कांटों का ताज
प्रेस कांफ्रें स में जब मुख्यमंत्री से सवाल किया कि ‘एक साल में किस दिन उन्हें लगा कि यह (मुख्यमंत्री पद) कांटों भरा ताज है?’ अखिलेश ने तपाक से कहा, तुम्हारे सवाल पर लग रहा है।

अच्छे ही नंबर मिलेंगे
सवाल हुआ कि  एक वर्ष के कार्यकाल परमुलायम सिंह यादव से उन्हें कितने नंबर मिलने वाले हैं? अखिलेश बोले-यह तो वही बता सकते हैं कितने नंबर देंगे, लेकिन अच्छे नंबर मिलेंगे।


पुलिस व बिजली वाले नहीं सुधर रहे
बाद में, सपा मुख्यालय पर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस और बिजली वाले अब तक नहीं सुधर रहे हैं। दोनों को ठीक करना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed