फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   new up govt jobs

यूपी में डेढ़ लाख पदों पर होंगी भर्तियां

Sat, 13 Jul 2013 12:18 AM IST
लखनऊ/ब्यूरो
लखनऊ/ब्यूरो Updated Sat, 13 Jul 2013 12:18 AM IST
विज्ञापन
new up govt jobs

उत्तर प्रदेश में 1,48,334 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शीघ्र शुरू होने वाली है। इसमें 60,000 शिक्षा मित्रों को जनवरी 2014 में शिक्षक बनाया जाएगा।

विज्ञापन


इसके अलावा 6000 लेखपालों, 26,000 ग्राम पंचायत अधिकारियों, 27,000 ग्राम विकास अधिकारियों तथा उच्च प्राइमरी स्कूलों में 29,334 शिक्षकों की भर्तियां होंगी।
विज्ञापन


मुख्य सचिव जावेद उस्मानी ने शुक्रवार को जनता से जुड़े विभागों में रिक्त पदों को भरने के संबंध में विभागवार समीक्षा की।

इन पदों के अलावा जनता से जुड़े विभागों में भी भर्तियां की जाएंगी। इनमें से कुछ पदों पर भर्ती प्रक्रिया इसी माह शुरू कर दी जाएगी।

मुख्य सचिव ने बताया कि परिषदीय स्कूलों में कार्यरत 1,70,000 हजार शिक्षा मित्रों को प्रशिक्षित कर शिक्षक बनाया जाना है।

पहले चरण में 60,000 शिक्षा मित्रों की प्रशिक्षण प्रक्रिया दिसंबर में पूरी कर जनवरी 2014 में शिक्षक पद पर समायोजित कर दिया जाएगा।

उच्च प्राइमरी में विज्ञान व गणित के 29,334 पदों पर सहायक अध्यापकों की सीधी भर्ती 31 अक्तूबर तक पूरी कर ली जाएगी। राजस्व विभाग में लेखपाल के रिक्त 6000 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शीघ्र शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंचायती राज विभाग अगस्त में 26,000 ग्राम पंचायत अधिकारियों के पदों का विज्ञापन जरूर निकाल दिया जाएगा। ग्राम्य विकास विभाग 27,000 ग्राम विकास अधिकारी के रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया प्राथमिकता पर शुरू की जाएगी।

उन्होंने कहा कि लोकसेवा आयोग से भरे जाने वाले पदों पर भी भर्ती प्रक्रिया शीघ्र कराई जाएगी। रिक्त पदों पर पदोन्नतियां प्राथमिकता पर की जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed