{"_id":"9d4a5a82-593a-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"national-museum-for-vintage-cars-will-be-made-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा में देख सकेंगे विंटेज कारों का नेशनल म्यूजियम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में देख सकेंगे विंटेज कारों का नेशनल म्यूजियम
शशांक वर्मा/आगरा
Updated Tue, 08 Jan 2013 07:55 AM IST
विज्ञापन
मुगलकाल की कलात्मक वास्तुकारी को सहेजने वाले जिले में एक और नायाब विरासत देखने को मिल सकती है। आगरा के आसपास विंटेज कारों का नेशनल म्यूजियम बनाने की योजना है। म्यूजियम बनाने को लगभग 25 एकड़ जमीन की आवश्यकता है। यमुना एक्सप्रेस आथारिटी से उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग ने जमीन के रेट मांगे हैं, ताकि म्यूजियम का पूरा खाका तैयार किया जा सके।
विज्ञापन
आने वाले दिनों में आगरा व आसपास के क्षेत्र में पर्यटन के व्यापार विस्तार की संभावनाएं हैं। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी पर्यटन में काफी दिलचस्पी दिखा रहे हैं। उनके रुझान को देखते हुए ही ताजगंज प्रोजेक्ट प्राथमिकता पर आया। उधर संजय खान के ‘सेवेन सिटी’ थीम पार्क की योजना भी लखनऊ होते हुए आगरा पहुंची और जमीन तलाशी जाने लगी। अब नए प्रोजेक्ट नेशनल म्यूजियम फार विंटेज एंड क्लासिक कार हेरिटेज आर्टिफैक्ट पर होम वर्क शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विंटेज कारों के नेशनल म्यूजियम की पटकथा पिछले दिनों सैफई महोत्सव के दौरान लिखी गई, जब मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश में नेशनल म्यूजियम की स्थापना की घोषणा की। अब इसे यमुना एक्सप्रेस वे के समीप बनाने की योजना है। हालांकि एक्सप्रेस वे कई जिलों से होकर गुजरता है। लेकिन सूत्रों का कहना है कि इसे आगरा के आसपास ही स्थापित किया जाएगा। इसके लिए अलग से कंसलटेंट रखा जाएगा। पर्यटन विभाग को जमीनों की पड़ताल करने को कहा गया है। उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग के अनुसार एक्सप्रेस अथारिटी को पत्र लिखकर 25 एकड़ जमीन के रेट मांगे है।
विज्ञापन
देश का एकलौता म्यूजियम होगा
नेशनल म्यूजियम तो देश में है। यह विंटेज कारों का एकलौता नेशनल म्यूजियम होगा। दिल्ली के मेहरौली, अहमदाबाद, पूना और उदयपुर में प्राइवेट म्यूजियम है। इसके अलावा कुछ शौकीन लोगों के पास कई विंटेज कारें हैं। लेकिन वह लोगों के देखने के लिए नहीं है। व्यक्तिगत इस्तेमाल में लोग उसे देख पाते हैं।