{"_id":"3cec744869e5fc69c238b641982fd1ad","slug":"narendra-modi-threat-to-human-bomb","type":"story","status":"publish","title_hn":"नरेंद्र मोदी को मानव बम से खतरा!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नरेंद्र मोदी को मानव बम से खतरा!
पुष्कर पांडे/ सोनभद्र
Updated Tue, 10 Dec 2013 08:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के पीछे आतंकी संगठन लग गए हैं।
विज्ञापन
खुफिया रिपोर्टों के अनुसार सिमी और इंडियन मुजाहिदीन के आतंकी मानव बम के रूप में मोदी पर प्राण घातक हमला करने की साजिश रच रहे हैं।
इस नाते वाराणसी में 20 दिसंबर की रैली में मोदी को विशेष सुरक्षा देने को कहा गया है। रैली में मोदी को कम से कम लोगों से मिलने देने की बात कही गई है। खुफिया विभाग की रिपोर्ट पर गौर करें तो सोनभद्र के अनपरा थानाक्षेत्र के खंडवा में बीते माह कुछ आतंकी सर्विलांस की जद में आए थे।
खुफिया विभाग उन तक पहुंचती इससे पहले ही वह लोग गायब हो गए। ऐसे में खुफिया विभाग ने मोदी की रैली को देखते हुए नेपाल बार्डर से सटे जिले और सोनभद्र में मुखबिरों को विशेष रूप से सतर्क रहने को कहा है।
विज्ञापन
भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार घोषित होते ही मोदी आतंकी संगठनों के निशाने पर आ चुके हैं। पटना के गांधी मैदान में मोदी की रैली में विस्फोट ने खुफिया रिपोर्ट को पुख्ता कर दिया था। साथ ही छत्तीसगढ़, रायपुर और चेन्नई में आतंकियों की गिरफ्तारी से इस बात को और भी बल मिला है।
विज्ञापन
खुफिया सूत्रों के मुताबिक वाराणसी में 20 दिसंबर की रैली में मोदी को कम से कम लोगों को मिलने देने को कहा गया है। चूंकि वाराणसी में कई सीरियल ब्लास्ट हो चुके हैं, इस नाते अतिरिक्त सर्तकता बरतने को कहा गया है।
रैली में भारी भीड़ जुटने की उम्मीद है। इस लिहाज से कई बम निरोधक दस्ता टीमों को रैली स्थल पर तैनात करने की जरूरत है। तीन दिन पहले ही रैली स्थल पर पहुंचकर टीम जांच पड़ताल करेगी। रैली स्थल से पचास मीटर की दूरी के बाद ही वाहन पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी। होटल, सराय, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर विशेष रूप से सतर्कता बतरने को कहा गया है। खुद खुफिया भी अनजान लोगों पर नजर गड़ाए हुए है।