फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   narendra modi may contest from varansasi

वाराणसी से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे नरेंद्र मोदी?

Mon, 17 Jun 2013 12:35 AM IST
वाराणसी/ब्यूरो
वाराणसी/ब्यूरो Updated Mon, 17 Jun 2013 12:35 AM IST
विज्ञापन
narendra modi may contest from varansasi

भाजपा नरेंद्र मोदी को चुनाव अभियान समिति की कमान सौंपने के साथ ही उन्हें यूपी से लोकसभा में भेजने की तैयारी में भी जुट गई है।

विज्ञापन


मोदी के सिपहसलार रहे अमित शाह यूपी का प्रभार संभालने के बाद पार्टी के स्थानीय क्षत्रपों के साथ लगातार बैठकें कर रहे हैं।

आरएसएस और भाजपा के कई बड़े नेता चाहते हैं कि मोदी वाराणसी या लखनऊ जैसी सुरक्षित सीट से चुनाव लड़ें लेकिन डॉ. मुरली मनोहर जोशी के वाराणसी से चुनाव लड़ने की घोषणा कर देने से पार्टी पसोपेश में हैं।

पार्टी चाहती है कि मुरली मनोहर जोशी खुद ही मोदी के लिए वाराणसी सीट छोड़ दें। उन्हें मनाने के लिए संघ के बड़े नेताओं को लगाया गया है।

संघ के एक वरिष्ठ कार्यकर्ता की मानें तो पिछले दिनों लोकसभा चुनाव को लेकर एक सर्वेक्षण कराया गया था। उसकी रिपोर्ट चौंकाने वाली है।

रिपोर्ट के अनुसार जोशी के लिए इस सीट पर दोबारा दावेदारी करना खतरे से खाली नहीं है। ऐसे में जोशी के लिए पार्टी लखनऊ, कानपुर अथवा मध्य प्रदेश की रीवा सीट को विकल्प के रूप में देख रही है।
विज्ञापन


वहीं, अमित शाह की 26 जून को जेल भरो आंदोलन के तहत वाराणसी में गिरफ्तारी देने की घोषणा के भी राजनीतिक निहितार्थ निकाले जा रहे हैं। शाह यहां पार्टी के स्थानीय नेताओं से मोदी की दावेदारी पर चर्चा कर उनकी राय भी जानेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा का मानना है कि मोदी को वाराणसी से चुनाव लड़ाने पर कई फायदे हैं।

मोदी की दावेदारी से जहां ज्ञानवापी मुक्ति आंदोलन परवान चढ़ेगा, वहीं इससे प्रदेश में हिंदुत्व की लहर भी पैदा की जा सकती है। जिससे पूर्वांचल में पार्टी कई सीटों पर विजय हासिल कर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed