Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM Yogi to Inaugurate GIDA Foundation Day Celebrations Tomorrow MoUs Worth Rupess 17650 Crore to Be Signed

गोरखपुर: सीएम योगी कल करेंगे गीडा स्थापना दिवस समारोह का शुभारंभ, 17,650 करोड़ के निवेश पर होगा एमओयू

Sat, 28 Nov 2026 07:57 PM IST
अनुराग रंजन संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Published by: अनुराग रंजन Updated Sat, 28 Nov 2026 07:57 PM IST
सार

गीडा के 37वें स्थापना दिवस समारोह का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 29 नवंबर को करेंगे। एक से दिसंबर तक चलने वाले इस तीन दिवसीय आयोजन में 17,650 करोड़ रुपये के प्रस्तावित निवेश के लिए पांच कंपनियों के साथ एमओयू होगा। मुख्यमंत्री 502 करोड़ रुपये की 104 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी करेंगे।

विज्ञापन
CM Yogi to Inaugurate GIDA Foundation Day Celebrations Tomorrow MoUs Worth Rupess 17650 Crore to Be Signed
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) के 37वें स्थापना दिवस का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार, 29 नवंबर को करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के समक्ष 17650 करोड़ रुपये के प्रस्तावित निवेश का एमओयू होगा। साथ ही सीएम के हाथों गीडा परिक्षेत्र और धुरियापार इंडस्ट्रियल टाउनशिप के लिए 502 करोड़ रुपये की 104 विकास परियोजनाओं की सौगात भी मिलेगी।

विज्ञापन
Trending Videos

औद्योगिक प्रदर्शनी सह व्यापार मेला का शुभारंभ भी करेंगे सीएम

29 नवंबर से एक दिसंबर तक चलने वाले इस तीन दिवसीय आयोजन में मुख्यमंत्री औद्योगिक प्रदर्शनी सह व्यापार मेला का शुभारंभ भी करेंगे। इसमें गीडा में बन रहे उत्पादों के साथ ही ओडीओसी (एक जिला एक व्यंजन) के स्टाल खास आकर्षण होंगे। गीडा के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में बायर्स-सेलर्स मीट का भी आयोजन होगा जिसमें अन्य शहरों-राज्यों के अलावा विदेश से भी प्रतिभागी सम्मिलित होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

गीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) विशाल कुमार के अनुसार स्थापना दिवस समारोह को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। समारोह का उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। इस अवसर पर उनके समक्ष 17650 करोड़ रुपये के प्रस्तावित निवेश परियोजनाओं के लिए पांच कंपनियों से एमओयू का आदान प्रदान किया जाएगा। यह पूंजी निवेश मुख्य रूप से हरित ऊर्जा (ग्रीन अमोनिया), दवा निर्माण (फार्मास्युटिकल्स), धातु प्रसंस्करण, आसवनी (डिस्टिलरी) और मत्स्य आहार (फिश फीड) उत्पादन जैसे रोजगारपरक क्षेत्रों में किया जाएगा। इस पहल से न केवल पूर्वांचल की अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी, बल्कि स्थानीय स्तर पर हजारों युवाओं के लिए प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के नए द्वार भी खुलेंगे।
 

विज्ञापन

एक्मे कंपनी की ओर से हरित ऊर्जा (ग्रीन अमोनिया) परियोजना के लिए 16000 करोड़ रुपये के निवेश के लिए एमओयू किया जाएगा। इसके अतिरिक्त सिम्बायोटिक थेराप्यूटिक्स प्रा. लिमिटेड की ओर से दवा निर्माण की परियोजना के लिए 500 करोड़ रुपये, आर्बिट ग्रुप की ओर से आयरन/स्टील/एल्युमीनियम व्हील रोलिंग की परियोजना के लिए 500 करोड़ रुपये, एसआर मदर्स नेचर डिस्टिलरीज की ओर से आसवनी (डिस्टिलरी) परियोजना के लिए 500 करोड़ रुपये और दीपक नेक्सजेन फीड्स प्रा. लिमिटेड की ओर से मत्स्य आहार (फिश फीड्स) परियोजना के लिए 150 करोड़ रुपये निवेश का एमओयू होगा।

502 करोड़ की 104 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण

्गीडा स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 29 नवंबर को होने वाले मुख्य समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों 104 विकास परियोजनाओं की सौगात मिलेगी। सीएम योगी 502 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण करेंगे। इसमें सिविल और विद्युत से जुड़े बुनियादी ढांचे के कार्य शामिल हैं। इन कार्यों के जरिये गीडा और धुरियापार के औद्योगिक क्षेत्र में बुनियादी ढांचे, चौड़ी सड़कों और विद्युत उपकेंद्रों का विस्तार होगा। सीएम योगी 126.23 करोड़ रुपये के 19 सिविल कार्यों और 62.61 करोड़ रुपये के 21 विद्युत व अन्य कार्यों का लोकार्पण करेंगे। इस अवसर पर वह 272.30 करोड़ रुपये के 44 विकास कार्यों तथा 41.18 करोड़ रुपये के 20 विद्युत व अन्य कार्यों का शिलान्यास भी करेंगे। मुख्यमंत्री के हाथों कुल मिलाकर, 188.84 करोड़ की 40 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं 313.47 करोड़ रुपये की 64 परियोजनाओं का शिलान्यास होगा। इसमें श्रमिक कल्याण से जुड़ी लेबर डॉरमेट्री के निर्माण की परियोजना का शिलान्यास भी शामिल है।

बायर्स-सेलर्स मीट में 5 देशों से आ रहे प्रतिनिधि

गीडा के स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर बायर्स-सेलर्स मीट, औद्योगिक प्रदर्शनी सह व्यापार मेला का भी आयोजन होगा। पहली बार विदेश से खरीदार गीडा आ रहे हैं। जापान, नेपाल, आस्ट्रिया, वियतनाम और श्रीलंका के प्रतिनिधि यहां आएंगे। साथ ही दिल्ली, पंजाब, महाराष्ट समेत देश के विभिन्न राज्यों से भी प्रतिनिधियों की सहभागिता होगी। औद्योगिक प्रदर्शनी सह व्यापार मेला में विभिन्न उत्पादों के स्टॉल लगेंगे। इनमें गारमेंट पार्क, प्लास्टिक पार्क के साथ ही फर्नीचर, स्टार्टअप व ओडीओसी के स्टाल शामिल हैं।

एमएसएमई विभाग के संयोजन में होने वाले बायर्स-सेलर्स मीट में 5 देशों से प्रतिनिधि सहभागिता करेंगे। स्थानीय उद्यमियों के साथ उनकी चर्चा होगी। -राम प्रकाश, अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, गीडा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed