{"_id":"917a1f7e41136b933b08aa5a9259f0bc","slug":"muzzafarnagar-attackers-came-from-gujarat-claims-qureishi","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘गुजरात से आए थे मुजफ्फरनगर के दंगाई’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘गुजरात से आए थे मुजफ्फरनगर के दंगाई’
अमर उजाला, बागपत
Updated Mon, 11 Nov 2013 11:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश राज्य खाद्य एवं आवश्यक वस्तु निगम लिमिटेड के अध्यक्ष हाजी इकराम कुरैशी ने मुजफ्फरनगर दंगों के संबंध में चौंकाने वाला बयान दिया है।
विज्ञापन
कुरैशी का दावा है कि नंगला मंदौड़ महापंचायत से लौटते लोगों पर जौली नहर के पास हमला करने वाले लोग मुजफ्फरनगर के नहीं थे, बल्कि वे गुजरात से आए थे।
उनका यह भी कहना है कि दंगे पर पुलिस की कार्रवाई एकपक्षीय नहीं, एकदम निष्पक्ष चल रही है। कुरैशी रविवार को बागपत के पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में मीडिया से रूबरू थे।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर दंगों पर किए गए सवाल के जवाब में उन्होंने अपने दावे के दो आधार बताए। एक तो उन्हें मुजफ्फरनगर के लोगों ने बताया कि जौली नहर में ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर हमला करने वाले लोग बाहर के थे। दूसरा उन्होंने केंद्रीय मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा का वह बयान सुना जिसमें वे कह रहे थे कि मुजफ्फरनगर में हमला करने वाले गुजरात से गए थे।
विज्ञापन
कुरैशी ने कहा कि दोनों बातें आपस में मेल खा रही हैं। इसलिए उन्हें भी लगता है कि हमलावर गुजरात से ही आए। उन्होंने आगे जोड़ा कि दंगा साजिश के तहत कराया गया। इसके लिए गुजरात दंगों का उदाहरण दिया।
उन्होंने कहा कि गुजरात के गोधरा में ट्रेन में आग साजिश के तहत लगाई गई थी, इसके बाद वहां दंगे भड़के। सद्भावना समिति के सदस्य रहे कुरैशी ने पुलिस पर लग रहे एकपक्षीय कार्रवाई के आरोप पर कहा कि दंगों के बाद अक्सर यही होता है।
दोनों पक्षों को लगता है कि उनपर ज्यादती हो रही है लेकिन मुजफ्फरनगर दंगों में ऐसा कुछ नहीं है। पुलिस का काम जालिम की गर्दन पकड़ना है, मुजफ्फरनगर पुलिस यही कर रही है। कुछ लोग माहौल बिगाड़ने के लिए पुलिस पर आरोप लगा रहे हैं।
'फिरकापरस्त ताकतों को नकार दें लोग'
हाजी इकराम कुरैशी ने कहा कि मुजफ्फरनगर, शामली और बागपत के लोग लड़ना नहीं चाहते, उन्हें फिरकापरस्त ताकतें लड़ा रही हैं। लोगों को चाहिए कि सांप्रदायिक शक्तियों को नकार दें। इस इलाके की तरक्की के लिए यह जरूरी है।
उन्होंने कहा कि बागपत लोकसभा सीट पर इस बार चौकोना मुकाबला होगा। इसमें जीत सपा को मिलेगी।
'बेनी की कुछ बातें ही सही'
कुरैशी से जब यह पूछा गया कि क्या वह बेनी प्रसाद वर्मा की सभी बातों को सही मानते हैं तो वे असहज हो गए। इसके बाद उनसे पूछा गया कि बेनी ने सपा अध्यक्ष पर जो बयान दिए, क्या वे उन्हें भी सही मानते हैं।
इस पर कुरैशी ने कहा कि नहीं, बिल्कुल नहीं, बेनी प्रसाद वर्मा की सिर्फ कुछ बातें ही सही होती है, बाकी सब गलत हैं।